एक्सप्लोरर

विकास स्वरूप कनाडा में भारत के हाईकमिश्नर बने

नई दिल्ली: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप को आज कनाडा में भारत का हाईकमिश्नर नियुक्त किया गया. उनको विदेश मंत्रालय की सोशल मीडिया में पहुंच के विस्तार और संवेदनशील मुद्दों को कुशल तरीके से निपटने का श्रेय दिया जाता है.

वर्ष 1986 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी ने वर्ष 2015 में यह अहम जिम्मेदारी संभाली थी. उस दौरान भारत का विदेश मंत्रालय बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा था. स्वरूप के उपन्यास ‘क्यू एंड ए’ पर ऑस्कर पुरस्कार प्राप्त करने वाली फिल्म ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ बन चुकी है. उनका उपन्यास 43 भाषाओं में प्रकाशित हो चुका है.

विकास स्वरूप वर्तमान में अतिरिक्त सचिव हैं और विदेश मंत्रालय ने कहा है कि उनके जल्द ही नया पदभार ग्रहण करने की संभावना है. विदेश मंत्रालय में पाकिस्तान, ईरान, अफगानिस्तान विभाग के संयुक्त सचिव गोपाल बागले स्वरूप का स्थान लेंगे.

अपने राजनयिक करियर के दौरान स्वरूप तुर्की, अमेरिका, इथोपिया, ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका और जापान समेत कई देशों में कार्य कर चुके हैं. वह वर्ष 2000 से 2003 के बीच लंदन में पदस्थापित थे. और इसी दौरान उन्होंने अपना पहला उपन्यास ‘क्यू एंड ए’ लिखा था.

उन्होंने टाइम, न्यूजवीक, द गार्जियन, द टेलीग्राफ (ब्रिटेन), द फिनांसियल टाइम्स (ब्रिटेन) और लिबरेशन समेत कई पत्र-पत्रिकाओं के लिए भी लिखा है. स्वरूप ने सैयद अकबरूद्दीन से विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का पदभार ग्रहण किया था, जो वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि हैं.

कनाडा में भारतीय हाईकमिश्नर का पद विष्णु प्रकाश के सेवानिवृत्त होने के बाद से खाली था. कई प्रमुख क्षेत्रों में कनाडा के साथ भारत के करीबी ताल्लुकात हैं और वहां बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं. इलाहाबाद में वकीलों के घर में जन्मे स्वरूप ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय में इतिहास, मनोविज्ञान और दर्शनशास्त्र का अध्ययन किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget