एक्सप्लोरर

विकास दुबे को कानपुर ला रही है पुलिस, यूपी STF ने पत्नी ऋचा दुबे और बेटे को किया गिरफ्तार

उज्जैन पुलिस ने बताया कि आज सुबह ही विकास दुबे महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचा था. जहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे और बेटे को लखनऊ के कृष्णा नगर से गिरफ्तार किया है. इससे पहले गुरुवार सुबह को विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार किया गया था. विकास दुबे और उसके गुर्गों ने कानपुर के चौबेपुर के बिकरू गांव में दो जुलाई को सीओ देवेंद्र मिश्र समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी गई थी. तभी से यूपी पुलिस को उसकी तलाश थी.

ऋचा पर क्या हैं आरोप?

ऋचा पर पति विकास दुबे के अपराधों में शामिल होने का आरोप है. वह आपराधिक घटनाओं में अपने पति का बढ़-चढ़कर साथ देती थी. यह भी आरोप है कि वह पिछले हफ्ते कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या की वारदात ने भी शामिल थी. वह घटना के फौरन बाद लापता हो गई थी.

सूत्रों के मुताबिक ऋचा ने गांव स्थित अपने घर में लगे सीसीटीवी कैमरा को अपने मोबाइल फोन से कनेक्ट कर रखा था जिससे वह गांव में मौजूद ना होने के बावजूद वहां होने वाली गतिविधियों पर नजर रखती थी. एसटीएफ के सूत्रों के मुताबिक उसे भी कानपुर ले जाया जाएगा जहां उसे उसके पति के सामने पूछताछ के लिए लाया जाएगा.

STF विकास को ला रही है कानपुर उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) का एक दल उज्जैन पहुंचा और कुख्यात अपराधी विकास दुबे को अपनी हिरासत में ले लिया. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी.

मध्यप्रदेश पुलिस ने पांच लाख रुपये ईनाम वाले इस वांछित बदमाश को उसके दो साथियों के साथ उज्जैन के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर परिसर से पकड़ा था. अधिकारी ने बताया, ‘‘दुबे को उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंप दिया गया है और पुलिस दल उसे सड़क मार्ग से उत्तर प्रदेश ले गया है.’’

विकास दुबे ने शुरुआती पूछताछ में कई बड़े खुलासे किए हैं. सूत्रों के मुताबिक, उसने कहा कि सूत्रों के मुताबिक, वह पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद शवों को जलाना चाहता था. जलाने के लिए शवों को एक जगह इकट्ठा किया गया था और तेल का इंतजाम भी कर लिया गया था.

8 पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद शवों को जलाना चाहता था विकास दुबे, पूछताछ में हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान
मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान
कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे के बाद एक्शन में पुलिस, हिरासत में 12 लोग
कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे के बाद एक्शन में पुलिस, हिरासत में 12 लोग
कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में अब तक 19 की मौत, CM शुभेंदु ने दिए जांच के आदेश
कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में अब तक 19 की मौत, CM शुभेंदु ने दिए जांच के आदेश
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget