एक्सप्लोरर

क्यों हुआ दिल्ली कोचिंग हादसा, UPSC के 3 छात्रों की मौत का जिम्मेदार कौन? ट्रोल होने के बाद दिव्यकीर्ति ने दिया जवाब

दिल्ली की राव IAS कोचिंग में UPSC के 3 छात्रों की मौत के बाद शिक्षक विकास दिव्यकीर्ति की चुप्पी पर सवाल उठ रहे हैं. सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बीच अब दिव्यकीर्ति ने इन आरोपों पर जवाब दिया है.

दिल्ली के ओल्ड राजिंदर नगर की राव IAS कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में भारी बारिश के चलते पानी भरने से UPSC के 3 छात्रों की मौत हो गई. अपने साथियों की मौत पर UPSC के छात्र लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इतना ही नहीं इस घटना पर चर्चित शिक्षक डॉ. विकास दिव्यकीर्ति और अवध ओझा की चुप्पी पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं.  सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद अब विकास दिव्यकीर्ति ने इस घटना पर अपना जवाब दिया है.

 समाचार एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में मशहूर शिक्षक डॉ. विकास दिव्यकीर्ति से जब पूछा गया कि इन बच्चों की मौत के लिए कौन जिम्मेदार है. इस पर दिव्यकीर्ति ने कहा, मैं इस चीज पर बचता हूं कि सारी गलती किसी एक पर ही डाल दी जाए. जैसे सोशल मीडिया मुझ पर थोप रहा है. आप भी किसी पर थोपना चाहते हैं तो थोप सकते हैं. लेकिन मैं नहीं थोपूंगा.

एजेंसियों में सामंजस्य की कमी- दिव्यकीर्ति

उन्होंने कहा, गलती किसकी है? मेरे ख्याल से एक कमी ये है कि अलग अलग कानून और अलग अलग एजेंसियों में सामंजस्य की कमी है. नियत सबकी ठीक है. अगर सामंजस्य होता तो ये घटना न होती. 

दिव्यकीर्ति ने कहा, आज मीटिंग में एक प्रस्ताव आया, जिस पर एलजी साहब ने तुरंत हां कर दी. हम लोगों ने कहा कि आप एक ऐसी कमेटी बना दें, जहां हम सब लोग अपना पक्ष रख दें, उसके बाद आप जो आदेश देंगे, जो नियम बनाएंगे. हम 10-15 दिन में उसका पालन करना शुरू कर देंगे. जो कोचिंग सेंटर उसे न माने उसे बंद कर दीजिए. 

बेसमेंट में कैसा भरा पानी?

विकास दिव्यकीर्ति ने कहा, इस घटना की जिम्मेदारी तय करनी है तो मेरे ख्याल से पहली समस्या सामंजस्य की कमी. दूसरा भ्रष्टाचार की समस्या तो निश्चित रूप से है ही. अगर आप उस दिन का वीडियो देखेंगे तो मैं उसे देखकर हैरान हूं कि सड़क पर पानी भरा हुआ है. बेसमेंट का लेवल सड़क के लेवल के बिल्कुल बराबर है. बहुत खतरा नजर आ रहा है कि अगर पानी उछला तो नीचे बेसमेंट में भर जाएगा.

उन्होंने बताया, इतने में एक कार निकली, मुझे पता चला कि वहां एक पैनल रखकर पानी को अंदर जाने से रोका गया था. बच्चे लाइब्रेरी में बैठे हुए थे. जैसे ही जीप तेजी से निकली, पानी उछला और उससे पैनल टूट गया और पानी अंदर चला गया. एक तो दरवाजा बायोमेट्रिक होने की वजह से बंद हो गया. दूसरा पानी नीचे आ रहा था और बच्चे बाहर निकल गए थे. तभी पानी के बहाव से एग्जॉस्ट फैन भी टूट गया. इसलिए पानी और तेजी से अंदर आ गया. 

कमर तक के पानी से सिर के ऊपर तक पानी जाने में सिर्फ 50 सेकेंड से 1 मिनट तक का समय लगा. एलजी साहब ने मीटिंग में बताया कि सीवर लाइन हैं जो उस इलाके में वो अतिक्रमण से कवर हो गईं.  अतिक्रमण में कोई न कोई शामिल रहा होगा. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget