एक्सप्लोरर

विजय माल्या ने कहा- जब मुझसे पूरा पैसा वसूल लिया तो क्यों कहते हैं कर्जदार और भगोड़ा

भगोड़ा कारोबारी विजय माल्या ने बैंकों पर तंज कसा है. उन्होंने एक अखबार के क्लिप को ट्वीट करते हुए लिखा है कि और मैं अब भी बैंकों का कर्जदार हूं. अखबार में लिखा था माल्या से सभी वकाया वसूल.

लंदन में रह रहे भगोड़े कारोबारी विजय माल्या ने बैंकों पर तीखा तंज कसा है. उसने एक खबर को ट्वीट के माध्यम कटाक्ष करते लिखा है कि और बैंक कहते हैं कि मुझपर वकाया है. माल्या ने एक अखबार की रिपोर्ट को पोस्ट किया है. इस अखबार में कहा गया है कि आईडीबीआई बैंक ने विजय माल्या से पूरा पैसा वसूल लिया. इसी खबर पर माल्या ने तंज कसा है. माल्या का मतलब है कि जब मुझसे पूरा पैसा वसूल गया है तो फिर लोग क्यों कहते हैं मैं कर्जदार और भगोड़ा हूं. माल्या ने एक मीडिया रिपोर्ट के साथ यह टिप्पणी की जिसमें कहा गया था कि आईडीबीआई बैंक ने बंद पड़ी किंगफिशर एयरलाइंस से अपना पूरा बकाया वसूल लिया है. माल्या ने ट्विटर पर एक खबर को पोस्ट किया. इसमें कहा गया है कि आईडीबीआई बैंक ने एयरलाइंस के ऊपर 753 करोड़ रुपये का बकाया वसूल लिया है. 

ब्रिटेन में माल्या दिवालिया घोषित
उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन की एक अदालत ने सोमवार को माल्या को दिवालिया घोषित किए जाने का आदेश जारी किया. इससे भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की अगुवाई में भारतीय बैंकों के समूह के लिये बंद पड़ी एयरलाइन किंगफिशर के ऊपर बकाये कर्ज की वसूली को लेकर वैश्विक स्तर पर उनकी सम्पत्तियों की जब्ती की कार्रवाई कराने का रास्ता साफ हो गया है.

फिलहाल जमानत पर हैं माल्या
माल्या मार्च 2016 में ब्रिटेन भाग गये. वह भारत में 9,000 करोड़ रुपये के कर्ज की हेराफेरी और धनशोधन के मामले में वांछित हैं. यह कर्ज किंगफिशयर एयरलाइंस को कई बैंकों ने दिये थे. कारोबारी 65 साल के माल्या ब्रिटेन में फिलहाल जमानत पर हैं. ऐसा समझा जाता है कि प्रत्यर्पण प्रक्रिया से जुड़े एक अलग मामले में देश में शरण देने के मुद्दे पर गोपनीय कानूनी कार्रवाई का समाधान होने तक वह जमानत पर रह सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

Tokyo Olympics 2020 Live: दीपिका कुमारी क्वार्टर फाइनल में पहुंची, मनु भाकर पर हैं नज़रें

India vs Sri Lanka: श्रीलंका ने रचा इतिहास, पहली बार भारत के खिलाफ जीती टी20 सीरीज़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
लाल किला ब्लास्ट: UN के अल-कायदा वाले दावे को पुलिस ने किया खारिज, जानें क्या कहा?
लाल किला ब्लास्ट: UN के अल-कायदा वाले दावे को पुलिस ने किया खारिज, जानें क्या कहा?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'

वीडियोज

Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Embed widget