एक्सप्लोरर

Watch: दिल्ली में स्कूलों को लेकर छिड़ी वॉर, BJP नेता गौरव भाटिया ने जारी किया Video, AAP का पलटवार

Delhi School Politics: दिल्ली में दो राजनीतिक पार्टियों की लड़ाई अब सड़कों पर उतर आई है. एक स्कूल के सामने बीजेपी और आम आदमी पार्टी के नेता आपस में ही भिड़ गए और एक दूसरे पर जमकर हमला बोला.

Video War: आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार में शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) के घर पर सीबीआई के छापे (CBI Raid) के बाद शुरू हुई दिल्ली (Delhi) की राजनीति अब सड़कों पर उतर आई है. इसके साथ ही बीजेपी (BJP) और आप में वीडियो वार (Video War) शुरू हो गई है. दरअसल, आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bhardwaj) ने एक वीडियो ट्वीट किया जिसमें बीजेपी (BJP) के प्रवक्ता गौरव भाटिया (Gaurav Bhatia) नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में दोनों नेताओं के बीच नोंकझोक होती नजर आ रही है.

इस वीडियो ट्वीट करते हुए सौरभ भारद्वाज ने गौरव भाटिया पर स्कूलों को न देखने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि बीजेपी नेता दिल्ली के स्कूल देखना नहीं चाहते हैं. आम आदमी पार्टी ने कहा कि गौरव भाटिया स्कूल देखने के बजाए वहां से भाग गए. आप का कहना है कि बीजेपी से एक स्कूल नहीं देखा गया तो 498 स्कूलों को कैसे देखेंगे.

सौरभ भारद्वाज का ट्वीट

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट कर कहा कि बीजेपी नेता गौरव भाटिया स्कूल देखने के लिए आए थे लेकिन बार-बार आग्रह करने के बाद भी वो स्कूल के अंदर नहीं गए और भाग गए. उनको कहा भी कि अभी तो 498 स्कूल और देखने हैं चलिए, मगर वो नहीं माने और भाग गए. इस पर राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी वाले दिल्ली के बच्चों से नफरत करते हैं, दिल्ली के शानदार स्कूलों की बुराई करते हैं. जब उन्हें देखने के लिए बुलाया तो वो भाग गए.

गौरव भाटिया का ट्वीट

तो वहीं इस मामले पर बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने पलटवार किया और वीडियो ट्वीट करते हुए कहा कि जैसा वादा किया था 11 बजे आप के प्रवक्ता से 500 नए स्कूल की सूची लेने कौटिल्य विद्यालय पहुंचा लेकिन बार-बार सूची मांगने पर भी प्रवक्ता ने सूची नहीं दी. पुराने बने स्कूल को अपना बताया फिर झूट पकड़ा गया. कट्टर बईमान अरविंद केजरीवाल का शिक्षा मॉडल खुद ही देख लीजिए.

क्या है पूरा मामला?

दिल्ली (Delhi) में आबकारी नीति (Excise Policy) से शुरू हुई लड़ाई अब सरकारी स्कूलों (Government School) तक पहुंच गई. दरअसल, आम आदमी पार्टी (AAP) के 500 स्कूलों को बनवाने का दावा करने की पड़ताल करने के लिए बीजेपी (BJP) प्रवक्ता गौरव भाटिया (Gaurav Bhatia) स्कूल पहुंचे. पहुंचने पर उनकी आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bhardwaj) से बहस हो गई. दोनों नेता आपस में आरोप प्रत्यारोप करते नजर आए. इसी मामले का एक वीडियो (Video) सौरभ ने ट्वीट किया है.

ये भी पढ़ें: आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप दोहराया, जांच की मांग के लिए CBI को भेजेगी डेलिगेशन

ये भी पढ़ें: AAP के 'ऑपरेशन लोटस' के आरोप पर जांच की मांग, दिल्ली के सात सांसदों ने उपराज्यपाल को लिखी चिट्ठी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget