MP में शिवराज को 'अंगद' की तरह दिखाने वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने चार मई को एमपी की बीजेपी सरकार को अंगद का पैर बताया था लेकिन अमित शाह के अंगद वाले बयान ने अब वीडियो की शक्ल ले ली है.

नई दिल्लीः मध्य प्रदेश में शिवराज का अंगद वाला रूप आज वायरल हो रहा है. इस वीडियो को लेकर कांग्रेस को एतराज है लेकिन बीजेपी खुश है. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने चार मई को एमपी की बीजेपी सरकार को अंगद का पैर बताया था लेकिन अमित शाह के अंगद वाले बयान ने अब वीडियो की शक्ल ले ली है.

सोशल मीडिया पर वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा है. इस वीडियो में एमपी के सीएम शिवराज सिंह अंगद बने हुए हैं. जबकि कांग्रेस के नए नए प्रदेश अध्यक्ष बनाये गये कमलनाथ को वीडियो में रावण दिखाया गया है. एमपी में कांग्रेस की प्रचार समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया को रावण के बेटे मेघनाथ के तौर पर पेश किया गया है.
अंगद बने शिवराज सिंह रावण यानि कमलनाथ के दरबार में पैर जमाए खड़े हैं और कोई उनका पैर नहीं उखाड़ पाता. कांग्रेस वीडियो पर एतराज जता रही है. जबकि बीजपी इसे अभिव्यक्ति का नाम दे रही है. साल के अंत में चुनाव होने हैं लेकिन पंद्रह साल से बीजेपी यहां सत्ता में है. यही वजह है कि बीजेपी खुद को अंगद की तरह मान रही है और आगे भी पार्टी के पैर जमे होने की बात कर रही है.
Source: IOCL
























