एक्सप्लोरर

हैदराबाद: सील की हुई शराब की बोतल में पानी मिलाते दिखे लोग, वीडियो वायरल

वीडियो वायरल होने के बाद इस घटना का आबकारी विभाग ने संज्ञान लिया. जिला निषेध आबकारी अधिकारी के निर्देश पर शराब में मिलावट करने वाले रेड्डी पोयना साई और डी बाबू गौड़ पर शिकंजा कसा गया.

हैदराबाद में पैक्प्ड शराब में पानी मिलाने का एक वीडियो वायरल हो गया है. दो मिनट के इस लंबे वीडियो में दो व्यक्ति को शराब की बोतलों को खोलकर उसमें पानी मिलाते हुए देखा जा सकता है. हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि बोतलें फिर से बिक्री के लिए थीं या नहीं. हालांकि इस वीडियो के आने के बाद बाजार में उपलब्ध शराब की गुणवत्ता पर कई सवाल उठ रहे हैं.

शराब की बोतल में मिला रहे थे पानी

वीडियो में दो लोग एक डीसीएम वैन के केबिन के अंदर बैठे हैं. और सील की हुई शराब की बोतलें खोलते हुए दिखाई दे रहे हैं. पैक की गई बोतलों को एक कार्टन से बाहर निकाला जा रहा था और इल तरह से खोला गया ताकि सील से छेड़छाड़ ना हो. खाकी शर्ट पहने एक आदमी ने बोतल से एक चौथाई शराब निकाली और उसकी जगह पानी डाल दिया. फिर उसने शराब की बोतल को फिर से पैक किया और वापस कार्टन में रख दिया.

दोनों आरोपी हुए गिरफ्तार

वीडियो वायरल होने के बाद इस घटना का आबकारी विभाग ने संज्ञान लिया. जिला निषेध आबकारी अधिकारी के निर्देश पर शराब में मिलावट करने वाले रेड्डी पोयना साई और डी बाबू गौड़ पर शिकंजा कसा गया. आबकारी अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार, "कोई भी व्यक्ति निर्धारित मात्रा से अधिक शराब गाड़ी में नहीं ले जा सकता और शराब में मिलावट या छेड़छाड़ नहीं कर सकता. तेलंगाना आबकारी अधिनियम, 1968 के प्रावधान के तहत इस तरह की गतिविधियों को प्रतिबंधित और अपराध माना जाता है.

घटना चारमीनार के पास हुई है. 5 नवंबर को दोनों आरोपियों को चारमीनार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से रॉयल स्टैग की 24 मिलावटी बोतलें मिली. आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

US Elections: चुनाव नतीजों पर कानूनी लड़ाई के लिए 60 मिलियन डॉलर जुटाएगी रिपब्लिकन

बिहार चुनाव: अंतिम चरण की 78 सीटों के लिए मतदान आज, 33782 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा चाकचौबंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर जीत के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, बोले- 'Gen-Z का...'
बांकीपुर जीत के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, बोले- 'Gen-Z का...'
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
Monsoon Session 2026 Day 11 Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
Embed widget