एक्सप्लोरर

बालाकोट एयर स्ट्राइक पर प्रतीकात्मक वीडियो जारी, वायुसेना ने कहा- हम हर चुनौती और कार्रवाई के लिए तैयार

भारतीय वायुसेना ने बालाकोट आतंकी कैंप पर किए गए एयरस्ट्राइक पर प्रतीकात्मक वीडियो जारी किया है. इंडियन एयरफोर्स ने इसी साल 26 फरवरी को बालाकोट में आतंकी कैंप पर एयरस्ट्राइक की थी.

नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए बालाकोट आतंकी कैंप पर किए गए एयरस्ट्राइक पर प्रतीकात्मक वीडियो जारी किया है. प्रतीकात्मक वीडियो जारी करते हुए एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने कहा कि सेना हर चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

एयरस्ट्राइक पर पाकिस्तान बोलता रहा है झूठ

बता दें कि बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने दावा किया था कि भारतीय हमले में उसे किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ था. पिछले दिनों पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने संयुक्त राष्ट्र के अधिवेशन में भी बालाकोट एयरस्ट्राइक में किसी नुकसान से इनकार किया था. पाकिस्तान ये कहता रहा है कि कोई आतंकी नहीं मारा गया. सिर्फ कुछ पेड़ तबाह हुए थे. जबकि वायुसेना ने इस कार्रवाई में कई आतंकी कैंप तबाह कर दिए थे.

एयरस्ट्राइक में मारे गए थे 250 से ज्यादा आतंकी

याद रहे कि भारतीय वायेसना ने इसी साल 26 फरवरी को बालाकोट में आतंकी कैंप पर एयरस्ट्राइक किया था. जिसमें बालाकोट में कई आतंकी कैंप तबाह कर दिए गए थे. 250 से ज्यादा आतंकी भी मारे गए थे. ये एयरस्ट्राइक 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले के जवाब में था. पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले में 40 से ज्यादा जवान मारे गए थे. इस हमले के बाद में देश भर में रोष का माहौल था. पूरे देश की मांग की कि आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो. इसी का बदला लेते हुए वायुसेना ने एयर स्ट्राइक को अंजाम दिया था.

बालाकोट के कैंप में जैश के आतंकियों को दी जाती थी ट्रेनिंग

वायुसेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ये प्रतीकात्मक वीडियो दिखाया कि किस तरह से उन्होंने बालाकोट में एयर स्ट्राइक को अंजाम दिया था. वायुसेना ने कहा कि वह हमेशा भारत की सुरक्षा के लिए तैयार है. बालाकोट में जिस आतंकी कैंप को निशाना बनाया गया था वहां जैश के आतंकियों को ट्रेनिंग दी जाती थी. आतंकियों ने सीआरपीएफ के काफिले पर फिदायीन हमला किया था.

पुलवामा हमले के ठीक बाद पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने खुद कबूल किया था कि हमले को उसकी तरफ से अंजाम दिया गया है. जबकि पाकिस्तान ये मामने से इनकार करता रहा है कि पुलवामा हमले में जैश का हाथ है. भारत ने इसको लेकर पाकिस्तान को साक्ष्य उपलब्ध कराए लेकिन दोहरे चरित्र वाले पाकिस्तान ने इसे मानने से इनकार कर दिया.

नोट: हमारे स्टोरी/वीडियो में इस प्रोमोशनल वीडियो को असली बताया गया था, लेकिन वायुसेना प्रमुख की सफाई के बाद अब इसमें सुधार कर दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget