एक्सप्लोरर

धनखड़ के पास दो बड़े मंत्रियों का आया था फोन, प्रधानमंत्री मोदी क्यों हो गए थे नाराज? सामने आया बड़ा कारण

Jagdeep Dhankhar resignation: जगदीप धनखड़ ने जस्टिस वर्मा के खिलाफ पेश किए गए प्रस्ताव को औपचारिक रूप से स्वीकार कर लिया था. उनके इस कदम से सत्तापक्ष हैरान था.

देश को जल्द ही नया उपराष्ट्रपति मिल जाएगा. जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. धनखड़ और केंद्र सरकार के बीच दूरी बढ़ गई थी, इसको लेकर भी कई दावे किए गए हैं. हिन्दुस्तान टाइम्स की एक खबर के मुताबिक पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ के पास इस्तीफे से ठीक पहले दो केंद्रीय मंत्रियों का फोन आया था. यह पूरा मामला जस्टिस यशवंत वर्मा के इर्द-गिर्द घूमता हुआ दिखाई दे रहा है. जस्टिस वर्मा को लेकर सरकार और विपक्ष दोनों ही प्रस्ताव लाने की तैयारी में थे, लेकिन धनखड़ ने विपक्ष का प्रस्ताव औपचारिक रूप से स्वीकार कर लिया था. 

जगदीप धनखड़ ने संसद के मॉनसून सत्र के पहले दिन सोमवार (21 जुलाई) को इस्तीफे की घोषणा कर दी थी. उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पद छोड़ने की बात कही. लेकिन रिपोर्ट में कुछ और ही दावा किया गया है. धनखड़ ने विपक्ष के जस्टिस वर्मा के खिलाफ प्रस्ताव को औपचारिक रूप से स्वीकर कर लिया था. जबकि केंद्र सरकार के प्रस्ताव को लेकर किसी तरह का आश्वासन नहीं दिया. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि केंद्रीय मंत्रियों ने इस मसले को लेकर धनखड़ के पास फोन किया था और यह भी कहा कि प्रधानमंत्री उनके इस फैसले से खुश नहीं हैं.

फोन पर धनखड़ ने क्या दिया था जवाब

रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने बात की थी. यह बात जस्टिस वर्मा के खिलाफ लाए गए प्रस्ताव के बाद हुई. इस पर 63 सांसदों ने हस्ताक्षर किए थे. सरकार धनखड़ के इस फैसले से हैरान थी. जब धनखड़ के पास केंद्र सरकार से फोन आया तो उन्होंने कहा कि वे नियमों में रहकर ही काम कर रहे हैं.

अचनाक राष्ट्रपति भवन पहुंचकर उपराष्ट्रपति ने चौंकाया

उपराष्ट्रपति धनखड़ इस्तीफा लेकर अचानक राष्ट्रपति भवन पहुंच गए थे. आमतौर पर उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति की मुलाकात पहले से ही तय होती है. इसको लेकर पूरा प्रोटोकॉल फॉलो किया जाता है, लेकिन धनखड़ ने ऐसा नहीं किया. उन्होंने राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद इस्तीफे की घोषणा कर दी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
Parliament Monsoon Session LIVE: 'सदन में चर्चा के लिए तैयार, लेकिन पहले...', अमित शाह का विपक्ष पर आरोप
LIVE: 'सदन में चर्चा के लिए तैयार, लेकिन पहले...', अमित शाह का विपक्ष पर आरोप
'FCRA बिल वापस ले सरकार...' चिदंबरम का केंद्र पर बड़ा हमला
'FCRA बिल वापस ले सरकार...' चिदंबरम का केंद्र पर बड़ा हमला

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget