एक्सप्लोरर

नसीरुद्दीन शाह ने किसके इशारे पर दिया ये बयान, गोरक्षा को अपमानित मत करें: वीएचपी

वीएपी के संयुक्त महामंत्री सुरेन्द्र जैन ने कहा कि वीएपी किसी भी हत्या की निंदा करती है, चाहे वह किसी इंसान की हो या गोमाता की. लेकिन गौरक्षा के संबंध में कोई भी टिप्पणी करने से पहले जांच के परिणाम की प्रतीक्षा करनी चाहिए. गोरक्षा के काम को अपमानित करके वो हिंदुओं की भावनाओं को आहत न करें.

नई दिल्ली: विश्व हिन्दू परिषद् (वीएपी) का कहना है कि पैसे लेकर अभिनय करना नसीरुद्दीन शाह का पेशा है. बुलंदशहर की घटना पर दिया गया उनका बयान भी इसी प्रकार प्रायोजित लगता है. वीएपी के संयुक्त महामंत्री सुरेन्द्र जैन ने कहा कि अब सबको साफ हो गया है कि पिछले चुनाव से पहले इसी प्रकार पुरस्कार वापसी ब्रिगेड का अभियान पूरी तरह प्रायोजित था. साफ लगता है कि 2019 नजदीक आते-आते इस प्रकार के बयानों की श्रृंखला प्रारंभ होने वाली है. वहीं ये भी कहा गया कि गोरक्षा के काम को अपमानित करके वो हिंदुओं की भावनाओं को आहत न करें.

वो आगे कहते हैं कि कई बरसाती मेंढक अपने निराधार बयानों को लेकर सामने आएंगे. लेकिन नसीरुद्दीन शाह का ताजा बयान केवल राजनैतिक ही नहीं वल्कि घोर सांप्रदायिक और देश के माहौल को बिगाड़ने वाला भी है. उन्होंने चेताया कि ऐसे लोग गौोरक्षा के काम को अपमानित करके हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने का दुस्साहस न करें. जैन ने पूछा कि 1984 में सिखों और 1990 में कश्मीर घाटी में हिंदुओं के नरसंहार के समय इनकी संवेदना व क्रोध क्यों प्रकट नहीं हुए थे? जब गोधरा में महिलाओं और बच्चों समेत 59 मासूम हिंदुओं को जिंदा जलाया गया था तब इनका क्रोध क्यों शांत हो गया था?

उन्होंने कहा कि मल्लापुरम जैसे कई मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में रमजान के मौके पर हिंदू बच्चों को स्कूल के शौचालय में जाकर भोजन करना पड़ता है. क्या यह घटना किसी की संवेदनाओं को झकझोरने के लिए पर्याप्त नहीं है? अंकित, चंदन, प्रशांत पुजारी, अरुण माहोर जैसे सैकड़ों हिंदुओं की हत्या जिहाद के नाम पर कर दी जाती है तब क्यों इनका ट्विटर शांत हो जाता है? इन्हीं के शहर मुंबई के आजाद मैदान में जब उन्मादी जिहादियों की भीड़ हिंसा का नंगा नाच खेलती है और शहीद स्मारक को ध्वस्त कर देती है, तब इन कथित सेकुलर वादियों में से किसी एक की भी आवाज क्यों नहीं उठी?

वो कहते हैं कि ऐसे कई प्रश्न है जिनके जवाब इन जैसे सेकुलर बिरादरी के लोगों को देने पड़ेंगे. वीएपी महा मंत्री ने ये भी कहा कि ये लोग देश की जनता के द्वारा सर माथे पर चढ़ाए जाते हैं. परंतु छोटे स्वार्थों के कारण ये देश का माहौल खराब करते हैं. इनको यह जवाब तो अवश्य देना होगा कि ये जिस देश में रहते हैं और जिस देश ने उनको बड़ा बनाया है वो उसी देश के माहौल को तनावपूर्ण क्यों बनाना चाहते हैं? एक चुनी हुई सरकार को हटाने के लिए किसी राजनीतिक संरक्षण के कारण क्यों व देश में सांप्रदायिक तनाव फैलाना चाहते हैं?

उन्होंने ये भी कहा कि देश के प्रति कुछ संवेदनशीलता की अपेक्षा इनसे अवश्य की जाती है नहीं तो ये मानना पड़ेगा की इन जैसे अभिनेताओं ने हिंदू महिलाओं के साथ विवाह करके लव जिहाद को ही साकार किया है. ये अपने बच्चों को कुरान का पाठ पढ़ा कर उसी जेहाद के मार्ग पर ले जाना चाहते हैं जिस मार्ग पर वे स्वयं चल रहे हैं. विश्व हिंदू परिषद इस तरह के बयानों की कठोरतम शब्दों में निंदा करती है और उम्मीद करती है कि पिछले चुनावों की तरह इस बार ये लोग देश के माहौल को खराब करने के लिए अपना कंधा नहीं सौंपेंगे.

उन्होंने कहा कि वीएपी किसी भी हत्या की निंदा करती है, चाहे वह किसी इंसान की हो या गोमाता की. लेकिन गौरक्षा के संबंध में कोई भी टिप्पणी करने से पहले जांच के परिणाम की प्रतीक्षा करनी चाहिए. गोरक्षा के काम को अपमानित करके वो हिंदुओं की भावनाओं को आहत न करें.

ये भी देखें

नसीरुद्दीन शाह के बयान को मिला कांग्रेस का साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget