एक्सप्लोरर

Uniform Civil Code: 'मुसलमानों की जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है', बयान देकर VHP नेता ने कहा- सरकार लाए यूनिफॉर्म सिविल कोड

Uniform Civil Code: यूनिफॉर्म सिविल कोड का मतलब है विवाह, तलाक, बच्चा गोद लेना और संपत्ति के बंटवारे जैसे विषयों में सभी नागरिकों के लिए एक जैसे नियम.

VHP Demands Uniform Civil Code: विश्व हिंदू परिषद ने केंद्र सरकार से जल्द यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की मांग की है. विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार (VHP Leader Alok Kumar) ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि "देश में हिंदुओं की जनसंख्या दर कम हो रही है और मुसलमानों की जनसंख्या दर तेजी से बढ़ रही है." उन्होंने कहा कि अगर जनसंख्या का वर्तमान संतुलन बिगड़ता है तो देश में अनेक संकट पैदा होंगे.

विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष ने आगे कहा कि सरकार को जनसंख्या नीति और यूनिफॉर्म सिविल कोड जल्द लाना चाहिए. उन्होंने कहा, "देश में सभी लोगों को परिवार नियोजन का पालन करना चाहिए... मुसलमानों में बहुत से लोग हैं जो मुस्लिमों को अधिक से अधिक बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं. वो इसे धार्मिक कर्तव्य बताते हैं." आलोक कुमार ने आगे कहा कि ये धारणाएं बदलनी चाहिए और सभी को देश हित में काम करना चाहिए.

'यह हमारा संवैधानिक उद्देश्य है'

इससे पहले, रविवार (19 फरवरी) को केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू करने के संबंध में मीडिया से बात की थी. उन्होंने कहा, हमें यूसीसी (UCC) के बारे में लोगों की गलत धारणाओं को दूर करने और इसे लागू करने का प्रयास करना चाहिए, क्योंकि यह हमारा संवैधानिक उद्देश्य है. उन्होंने कहा, "अगर लोगों को इसके बारे में गलत धारणाएं हैं, तो इसे विवाद का विषय बनाने के बजाय इसे स्पष्ट किया जाना चाहिए."

क्या है यूनिफॉर्म सिविल कोड?

यूनिफॉर्म सिविल कोड का मतलब है विवाह, तलाक, बच्चा गोद लेना और संपत्ति के बंटवारे जैसे विषयों में सभी नागरिकों के लिए एक जैसे नियम. दूसरे शब्दों में कहें तो परिवार के सदस्यों के आपसी संबंध और अधिकारों को लेकर समानता. जाति-धर्म-परंपरा के आधार पर कोई रियायत नहीं. इस वक्त भारत में धर्म और परंपरा के नाम पर अलग नियमों को मानने की छूट है. जैसे, किसी समुदाय में बच्चा गोद लेने पर रोक है. किसी समुदाय में पुरुषों को कई शादी करने की इजाजत है. कहीं-कहीं विवाहित महिलाओं को पिता की संपत्ति में हिस्सा न देने का नियम है. यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू होने पर किसी समुदाय विशेष के लिए अलग से नियम नहीं होंगे.

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election Survey: तीन राज्‍यों की 116 सीटों में से 76 पर बढ़ी मोदी-शाह की टेंशन, पढ़ें सर्वे के नतीजे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खुले मैनहोल से मौत, जलभराव से जाम, गिरते पेड़ों से हादसे... आखिर कब बदलेगी मुंबई की तस्वीर?
खुले मैनहोल से मौत, जलभराव से जाम, गिरते पेड़ों से हादसे... आखिर कब बदलेगी मुंबई की तस्वीर?
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
बंगालः शुभेंदु सरकार ने UCC ड्राफ्ट बिल पर लिया बड़ा फैसला, सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज के नेतृत्व में कमेटी गठन को दी मंजूरी
बंगाल सरकार ने UCC बिल पर लिया बड़ा फैसला, SC के रिटायर्ड जज के नेतृत्व में कमेटी गठन को मंजूरी
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर BJP की बड़ी बैठक, नए संगठन को लेकर हुई चर्चा, नितिन नवीन की टीम पर क्या हुई बात?
अमित शाह के आवास पर BJP बड़ी बैठक, नए संगठन को लेकर चर्चा, नितिन नवीन की टीम पर क्या हुई बात?

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
ममता बनर्जी की पार्टी में सेंध लगाने की तैयारी में BJP की सहयोगी दल, 'हमारे संपर्क में TMC के...'
ममता बनर्जी की पार्टी में सेंध लगाने की तैयारी में BJP की सहयोगी दल, 'हमारे संपर्क में TMC के...'
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
CBSE ने जारी किया नया पेरेंटिंग कैलेंडर, जानिए 2026-27 सत्र में क्या-क्या बदलेगा
CBSE ने जारी किया नया पेरेंटिंग कैलेंडर, जानिए 2026-27 सत्र में क्या-क्या बदलेगा
Embed widget