एक्सप्लोरर

बीजेपी सांसदों को सलाह, पीएम मोदी को ‘गरीबों के मसीहा’ के रूप में पेश करें

नई दिल्ली: गरीब समर्थक अपनी छवि को मजबूत करने के लिए बीजेपी ने आज कहा कि सरकार की सभी नीतियां गरीबों के कल्याण के लिए चलाई जा रही हैं. साथ ही पार्टी ने अपने सांसदों से कहा है कि वे जनता के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ‘गरीबों के मसीहा’ के रूप में पेश करें.

केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने संसदीय दल की बैठक में पार्टी के सांसदों से कहा कि वे सरकार की उपलब्धियों और राष्ट्रपति द्वारा संसद के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करते हुए पेश किए गए सरकार के नजरिए को आम आदमी तक लेकर जाएं.

बैठक में प्रधानमंत्री मोदी और पार्टी के अन्य शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने इस बात गौर किया कि बजट और सरकार की सभी नीतियां गरीबों और समाज के कमजोर तबके की चिंताओं से प्रेरित हैं. उन्होंने कहा, ‘ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गरीबों के मसीहा हैं. आप इस संदेश को हर घर तक लेकर जाएं.’ संसदीय मामलों के मंत्री अनंत कुमार ने संसद के कामकाज पर संतोष जाहिर किया जहां कल दोनों में से लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर पेश धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में 9 घंटे से अधिक का समय चर्चा में लगाया गया.

उन्होंने विश्वास जताया कि मजदूरी के भुगतान, शत्रु संपत्ति और नोटबंदी से संबंधित तीन विधेयक संसद में पास होंगे. उन्होंने कहा कि ये विधेयक सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेशों के स्थान पर लाए गए हैं.

इस बैठक में वित्त मंत्री अरूण जेटली ने डिजिटल भुगतान को आगे बढ़ाने के लिए पिछले 45 दिनों से जारी सरकार के प्रयासों के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि शिलोंग में आज ‘डिजिधन ’ मेले का आयोजन किया जा रहा है.

उन्होंने बताया कि डिजिटल रूप में भुगतान करने वालों के लिए निकाले गए लकी ड्रा में सरकार द्वारा कारोबारियों समेत साढ़े 6 लाख लोगों को पुरस्कार दिए गए हैं. उन्होंने बताया कि इन डिजिधन मेलों में दस लाख से अधिक लोग आए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?' राहुल गांधी ने गृहमंत्री अमित शाह को लिखा लेटर, पूछे दो तीखे सवाल
'छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?' राहुल ने अमित शाह को लिखा लेटर, पूछे दो तीखे सवाल
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'भारत डेटा सेंटर बनाता है और पाकिस्तान...', कारगिल विजय दिवस पर बोले राजनाथ सिंह, PAK को चेतावनी
'भारत डेटा सेंटर बनाता है और पाकिस्तान...', कारगिल विजय दिवस पर बोले राजनाथ सिंह, PAK को चेतावनी
कारगिल विजय दिवस: PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने शूरवीरों के पराक्रम को किया याद, राजनाथ सिंह ने क्या बताया
कारगिल विजय दिवस: PM मोदी ने शूरवीरों के पराक्रम को किया याद, राजनाथ सिंह ने क्या बताया

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
Mustard Oil vs Olive Oil Benefits: सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
Kerala Students Viral Video: कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
Embed widget