एक्सप्लोरर

Vande Bharat Express: अब वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस में आई खराबी, यात्रियों को शताब्दी ट्रेन में किया शिफ्ट

Vande Bharat Train: वंदे भारत एक्सप्रेस में खराबी के बाद दिल्ली से खुर्जा के लिए शताब्दी ट्रेन भेजी गई और शताब्दी ट्रेन में यात्रियों को ट्रांसफर किया गया.

Varanasi Vande Bharat Train: दिल्ली से वाराणसी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express) में खराबी के बाद शनिवार (8 अक्टूबर) सुबह उसे दनकौर स्टेशन के पास में रोकना पड़ा. ट्रेन के सी-8 कोच के ट्रैक्शन मोटर में यात्रा के दौरान खराबी आ गई. जांच के लिए दिल्ली (Delhi) से रेलवे के अधिकारियों की एक टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक्शन मोटर की खराब बेरिंग को सही करने की कोशिश की. 

इसके बाद ट्रेन को 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से खुर्जा तक पहुंचाया गया, लेकिन इससे ट्रेन के पहियों में खराबी आ गई. जिसके बाद राजधानी दिल्ली से खुर्जा के लिए शताब्दी ट्रेन भेजी गई. शताब्दी ट्रेन में वंदे भारत के यात्रियों को ट्रांसफर किया गया और उसके बाद वंदे भारत की जगह शताब्दी ट्रेन को वाराणसी के लिए रवाना कर दिया गया. 

क्या कहा रेलवे ने?

भारतीय रेलवे की ओर से कहा गया कि उत्तर मध्य रेलवे के दनकौर और वैर स्टेशनों के बीच सी-8 कोच के ट्रैक्शन मोटर में बेयरिंग डिफेक्ट के कारण वाराणसी वंदे भारत ट्रेन में खराबी आई. एडीआरएम डीएलआई अपनी टीम के साथ इस ट्रेन में ऑन-बोर्ड निरीक्षण कर रहे थे. एनसीआर टीम की मदद से बेयरिंग जाम को ठीक किया गया. हालांकि, 80 मिमी के एक फ्लैट टायर में खराबी के कारण, ट्रेन को खुर्जा तक 20 किमी प्रति घंटे की सीमित गति से आगे बढ़ाया गया. रिप्लेसमेंट रेक एनडीएलएस से सुबह 10:45 बजे रवाना हुई. 

यात्रियों को दूसरी ट्रेन में किया ट्रांसफर 

रेलवे ने आगे कहा कि खुर्जा में यात्रियों को शताब्दी ट्रेन में ट्रांसफर किया गया. ट्रांसफर में सहायता के लिए एक वाणिज्यिक अधिकारी को भी रिप्लेसमेंट रेक पर भेजा गया है. एडीआरएम ओपी दिल्ली की अध्यक्षता में एनआर और एनसीआर के 6 अधिकारियों की एक संयुक्त टीम स्थिति की निगरानी और ट्रांसशिपमेंट में सहायता के लिए साइट पर रही. रेक को मेंटेनेंस डिपो में वापस ले जाने के बाद विफलता की विस्तृत जांच की जाएगी. 

गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत के साथ भी हुआ हादसा

गौरतलब है कि इससे पहले पिछले दो दिनों में गुजरात (Gujarat) में वंदे भारत ट्रेन हादसे का शिकार हुई है. गुरुवार (6 अक्टूबर) को मुंबई से गांधीनगर जा रही ट्रेन भैंसों के एक झुंड से टकरा गई थी. हादसे में ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था. इसके बाद शुक्रवार (7 अक्टूबर) को भी गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) एक गाय से टकरा गई थी. इस हादसे में ट्रेन के अगले हिस्से को मामूली नुकसान पहुंचा था. 

ये भी पढ़ें- 

Bullet Train: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुलेट ट्रेन को लेकर दिया बड़ा बयान! बताया कब तक पूरा होगा प्रोजेक्ट

Vande Bharat Accident: वंदे भारत एक्सप्रेस गाय से टकराई, 2 दिनों में दूसरी घटना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गरीबों को सम्मान देना असल मकसद', PM मोदी ने RBI के डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
'गरीबों को सम्मान देना असल मकसद', PM मोदी ने RBI के डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
'सारी मर्यादाएं...', खरगे के PM मोदी पर विवादित बयान पर अमित शाह का पलटवार
'सारी मर्यादाएं...', खरगे के PM मोदी पर विवादित बयान पर अमित शाह का पलटवार
बेंगलुरु ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा: आतंकी साजिश नहीं ये थी वजह; 3 आरोपी गिरफ्तार
बेंगलुरु ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा: आतंकी साजिश नहीं ये थी वजह; 3 आरोपी गिरफ्तार
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi
Big Breaking | Anant Singh Expelled from JDU: पार्टी से बाहर होते ही क्या बोले अनंत सिंह? | ABP
Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget