एक्सप्लोरर

Vande Bharat Accident: वंदे भारत एक्सप्रेस गाय से टकराई, 2 दिनों में दूसरी घटना

Gujarat Vande Bharat Accident: गुरुवार को भैंसों के एक झुंड से टकराने के बाद अब वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन एक गाय से टकरा गई.

Vande Bharat Express Accident: गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस शुक्रवार को गुजरात (Gujarat) के आणंद स्टेशन के पास एक गाय से टकरा गई, जिससे ट्रेन का अगला हिस्सा मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. नई शुरू हुई सेमी-हाई स्पीड ट्रेन ने एक दिन पहले ही गुजरात में चार भैंसों को टक्कर मार दी थी और इसके आगे के एक हिस्से को बदलना पड़ा था. 

पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ सुमित ठाकुर ने बताया कि आज वडोदरा डिवीजन में आणंद के पास वंदे भारत ट्रेन ने एक गाय को टक्कर मार दी. ट्रेन उस वक्त गांधीनगर से मुंबई की यात्रा पर थी. शुक्रवार (7 अक्टूबर) की घटना दोपहर तीन बजकर 48 मिनट पर मुंबई से 432 किलोमीटर दूर आणंद में हुई. जिसके बाद ट्रेन लगभग 10 मिनट तक रुकी रही. ताजा घटना में ट्रेन को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है और अगले हिस्से को मामूली रूप से क्षति पहुंची है. ट्रेन सुचारू रूप से चल रही है. इस पर जल्द से जल्द ध्यान दिया जाएगा.

क्या कहा रेल मंत्री ने?

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, “ट्रेन के अगले हिस्से को मामूली नुकसान पहुंचा है.” उन्होंने कहा कि सभी यात्री सुरक्षित हैं. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शुक्रवार को गुजरात के आणंद में ही थे. उन्होंने कहा कि पटरियों पर मवेशियों के साथ टकराव से बचना मुश्किल है और सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन को डिजाइन करते समय इसे ध्यान में रखा गया है. 

पहले भैंसों के झुंड से टकराई थी ट्रेन 

गौरतलब है कि गुजरात में गुरुवार (6 अक्टूबर) को वंदे भारत एक्सप्रेस भैंसों के झुंड से टकरा गई थी. जिसके बाद ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था. गुरुवार की सुबह ट्रेन मुंबई से गांधीनगर जा रही थी. ये घटना सुबह करीब 11 बजे अहमदाबाद से आगे बटवा और मणिनगर के बीच हुई थी. 

पीएम मोदी ने हाल ही में दिखाई थी हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने पिछले महीने ही गांधीनगर-मुंबई के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) सेमी-हाई स्पीड ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी. साथ ही उन्होंने गांधीनगर से अहमदाबाद के कालूपुर रेलवे स्टेशन तक ट्रेन में यात्रा भी की थी. 

ये भी पढ़ें- 

Vande Bharat Express: मुंबई से गांधीनगर के बीच चलने वाली वंदे भारत का हुआ एक्सीडेंट, इंजन का अगला हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त

Vande Bharat: वंदे भारत एक्सप्रेस के मुंबई-गांधीनगर के बीच का सफर होगा छोटा, जानिए कितना घटा समय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget