एक्सप्लोरर

वाराणसी: बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए RT-PCR रिपोर्ट जरूरी, कमिश्नर की अपील- जहां हैं वहीं से दर्शन करें

वाराणसी कमिश्नर ने लोगों से जहां वहां से ही दर्शन करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि अगर दर्शन करने आएं तो आरटीपीसीआर रिपोर्ट लेकर ही आएं. अगर रिपोर्ट ना हो तो मंदिर तक आने से बचें.

वाराणसी: देश का सबसे बड़ा सूबा उत्तर प्रदेश भी कोरोना की चोट से अछूता नहीं है. पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में कोरोना के 18 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं. इस बीच कोरोना से बिगड़ते हालातों को देखते हुए वाराणसी प्रशासन ने बड़ा फैसला किया है. बाबा विश्वनाथ के मंदिर में दर्शन की नई व्यवस्था लागू की गई है. 

बाबा विश्वनाथ के मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को तीन दिन की आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य कर दिया गया है. वाराणसी कमिश्नर ने कहा कि माता अन्नपूर्णा के मंदिर में भी यही व्यवस्था लागू की जाएगी. 

इसके साथ ही वाराणसी कमिश्नर ने लोगों से जहां वहां से ही दर्शन करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि अगर दर्शन करने आएं तो आरटीपीसीआर रिपोर्ट लेकर ही आएं. अगर रिपोर्ट ना हो तो मंदिर तक आने से बचें. बता दें कि वाराणसी में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1404 नए मरीज मिले हैं.

एक दिन में सबसे ज्यादा 18,021 नए मामले, 85 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश में मंगलवार को कोविड-19 के एक दिन में सबसे ज्यादा 18,021 नये मामले सामने आए वहीं संक्रमण से और 85 लोगों की मौत हुई है. इससे पहले 11 अप्रैल को एक दिन में सबसे ज्यादा 15,353 नए मामले आए थे और 12 अप्रैल को संक्रमण से सबसे 72 लोगों की मौत हुई थी.

प्रदेश में अब तक 9,309 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है. पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे ज्यादा 18 मौतें राजधानी लखनऊ में हुई हैं. इसके अलावा कानपुर नगर में 10, प्रयागराज में आठ, गौतम बुद्ध नगर, रायबरेली तथा संभल में चार-चार मरीजों की मौत हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश में तीस्ता रिवर प्रोजेक्ट पर काम करेगा चीन, भारत हुआ अलर्ट, कहा- अगर जरूरत पड़ी तो...
बांग्लादेश में तीस्ता रिवर प्रोजेक्ट पर काम करेगा चीन, भारत हुआ अलर्ट, कहा- अगर जरूरत पड़ी तो...
आकाश तरंग से ड्रोन-मिसाइल तक... DAC ने दी 52 हजार करोड़ के हथियार खरीदने की मंजूरी, क्या-क्या खरीदेगा भारत? जानें
आकाश तरंग से ड्रोन-मिसाइल तक... DAC ने दी 52 हजार करोड़ के हथियार खरीदने की मंजूरी, क्या-क्या खरीदेगा भारत? जानें
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
AAP Signals Congress Alliance : भाजपा को रोकने के लिए AAP-कांग्रेस में गठबंधन की सुगबुगाहट, केजरीवाल ने राज्य इकाई को सौंपी कमान
भाजपा को रोकने के लिए AAP-कांग्रेस में गठबंधन की सुगबुगाहट, केजरीवाल ने राज्य इकाई को सौंपी कमान

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आकाश तरंग से ड्रोन-मिसाइल तक... DAC ने दी 52 हजार करोड़ के हथियार खरीदने की मंजूरी, क्या-क्या खरीदेगा भारत? जानें
आकाश तरंग से ड्रोन-मिसाइल तक... DAC ने दी 52 हजार करोड़ के हथियार खरीदने की मंजूरी, क्या-क्या खरीदेगा भारत? जानें
UP Weather Today: यूपी में मानसून का असर, इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश; IMD ने जारी किया अलर्ट
यूपी में मानसून का असर, इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश; IMD ने जारी किया अलर्ट
ई- रिक्शा चालक अब नहीं होंगे परेशान, सरकार ने दिया BAT-BMS समेत 7 ऐप्स हटाने का नोटिस
ई- रिक्शा चालक अब नहीं होंगे परेशान, सरकार ने दिया BAT-BMS समेत 7 ऐप्स हटाने का नोटिस
Welcome To The Jungle BO Day 8: 'अल्फा' के आते ही घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये बड़ा रिकॉर्ड
8वें दिन घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
राजस्थान: पचपदरा रिफाइनरी को लेकर टीकाराम जूली ने BJP पर साधा निशाना, बोले- 85% काम हमने कराया
राजस्थान: पचपदरा रिफाइनरी को लेकर टीकाराम जूली ने BJP पर साधा निशाना, बोले- 85% काम हमने कराया
Explained: क्या आपकी गाड़ी के इंजन को सड़ा रहा इथेनॉल, पेट्रोलियम मंत्री के बयान पर क्यों सोचें- 'भराऊं या इंतजार करूं'?
क्या आपकी गाड़ी के इंजन को सड़ा रहा इथेनॉल, सरकार के बयान पर क्यों सोचें- 'भराऊं या सब्र करूं'?
सरकारी टीचर बनने का प्लान है? पहले जान लें कौन-सा कोर्स दिलाएगा नौकरी
सरकारी टीचर बनने का प्लान है? पहले जान लें कौन-सा कोर्स दिलाएगा नौकरी
Embed widget