एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने देश के पहले मल्टी मॉडल टर्मिनल का किया उद्घाटन, वाराणसी को 2400 करोड़ रु के प्रोजेक्ट्स की दी सौगात

प्रधानमंत्री ने गंगा नदी पर बने इस टर्मिनल का बटन दबाकर उद्घाटन किया. उन्होंने इस टर्मिनल पर कोलकाता से आये पहले भारवाहक जहाज की अगवानी भी की. यह जहाज अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में कोलकाता से काशी के लिये रवाना हुआ था.

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी के दौरे पर हैं और उन्होंने गंगा नदी पर बने देश के पहले मल्टी मॉडल टर्मिनल का उद्घाटन कर इसे राष्ट्र को समर्पित किया. इस मौके पर उनके साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे. प्रधानमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर देश के पहले मल्टी मॉडल टर्मिनल को जनता के लिए खोला.

प्रधानमंत्री ने गंगा नदी पर बने इस टर्मिनल का बटन दबाकर उद्घाटन किया. उन्होंने इस टर्मिनल पर कोलकाता से आये पहले भारवाहक जहाज की अगवानी भी की. यह जहाज अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में कोलकाता से काशी के लिये रवाना हुआ था.

राष्ट्रीय जलमार्ग-1 (गंगा नदी) पर बन रहे चार मल्टी मॉडल टर्मिनलों में से इस पहले टर्मिनल को भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण द्वारा विश्व बैंक की मदद से जल विकास मार्ग परियोजना के तहत बनाया गया है. करीब 5369.18 करोड़ रुपये की लागत से बने इस टर्मिनल पर आये खर्च को केन्द्र सरकार और विश्व बैंक ने आधा-आधा उठाया है. इसके पहले वाराणसी पहुंचने पर प्रधानमंत्री के सामने वॉटरवे के बारे में एक प्रस्तुति दी गई. इसके अलावा उन्होंने उत्तर प्रदेश के वाराणसी और पश्चिम बंगाल के हल्दिया के बीच जलमार्ग के इस्तेमाल की व्यवहार्यता पर आधारित एक शॉर्ट टर्म भी देखी. प्रधानमंत्री ने जिस मल्टी मॉडल टर्मिनल का उद्घाटन किया वह, ट्रांसपोर्ट के सस्ते और पर्यावरण के प्रति मित्रवत साधन के रूप में अन्तर्देशीय जल परिवहन को बढ़ावा देने की महत्वाकांक्षी परियोजना का हिस्सा है. इस टर्मिनल के जरिये 1500 से 2000 टन के बड़े जहाजों की भी आवाजाही मुमकिन हो सकेगी. अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी को प्रधानमंत्री सोमवार को 2413 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी. प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राजमार्ग-56 के बाबतपुर से वाराणसी तक चार लेन चौड़ीकरण के कार्य, वाराणसी रिंग रोड फेज-1, आईडब्ल्यूटी, सीवरेज ट्रीटमेन्ट प्लाण्ट समेत विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण किया. इसके अलावा पीएम मोदी ने इण्टरसेप्शन डाइवर्जन ऑफ ड्रेन एण्ड ट्रीटमेण्ट वर्क एट रामनगर-वाराणसी, किला कटरिया मार्ग पर आईआरक्यूपी का कार्य, पूर्व राष्ट्रीय मार्ग संख्या-7 पड़ाव रामनगर (टेगरा मोड़) मार्ग पर आईआरक्यूपी का कार्य, लहरतारा-काशी हिन्दू विश्वविद्यालय मार्ग पर उपरिगामी फुटपाथ का निर्माण, वाराणसी में हेलीपोर्ट का निर्माण, ड्राइवर प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना कार्य आदि परियोजनाओं का शिलान्यास किया है.

क्या है मल्टी मॉडल टर्मिनल 'जल मार्ग विकास परियोजना' के तहत विश्व बैंक के वित्तीय और तकनीकी सहयोग से 5369.18 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाले इस टर्मिनल को हल्दिया-वाराणसी के बीच राष्ट्रीय जलमार्ग-1 पर विकसित किया जा रहा है. इस टर्मिनल के जरिये 1500 से 2000 टन के बड़े जहाजों का भी आना जाना हो सकेगा.

आज वाराणसी को 2500 करोड़ की सौगात देंगे पीएम मोदी, सीएम योगी भी होंगे साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
प्रियंका के बयान पर सियासत तेज, गृह मंत्री से मिले नए शिक्षामंत्री
प्रियंका के बयान पर सियासत तेज, गृह मंत्री से मिले नए शिक्षामंत्री
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget