एक्सप्लोरर

BJP विधायक ने की सभी स्कूलों में 'वंदे मातरम' की मांग, एसपी ने किया विरोध

बीजेपी के एक विधायक ने मांग की है कि पूरे देश के हर स्कूल में 'वंदे मातरम' जरूरी कर देना चाहिए.

नई दिल्ली: बीएमसी के स्कूलों में 'वंदे मातरम' गाना अनिवार्य करने का विवाद थम नहीं रहा है. अब यहां बीजेपी के एक विधायक ने मांग की है कि पूरे देश के हर स्कूल में 'वंदे मातरम' जरूरी कर देना चाहिए. राज पूरोहित ने कहा, ''पूरे महाराष्ट्र के स्कूलों और कॉलेजों में वंदे मातरम गाना जरूरी होना चाहिए. पूरे देश के सरकारी कार्यालयों में भी इसे जरूरी बना देना चाहिए.''

बीजेपी विधायक राज पुरोहित का बयान सामने आते ही समाजवादी पार्टी ने मोर्चा खोल दिया. मुंबई में समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी ने कहा कि वंदे मातरम पर ऐसा फरमान मंजूर नहीं होगा.

आपको बता दें कि बीएमसी को शिवसेना चलाती है और बीजेपी समर्थन देती है. इस विवाद पर राज ठाकरे की पार्टी ने कहा कि विवाद 'वंदे मातरम' का नहीं बल्कि बीजेपी और शिवसेना की राजनीति का है. एमएनएस ने कहा कि दोनों दल अपनी कमियों को छिपाने के लिए वंदे मातरम पर राजनीति कर रहे हैं. एमएनएस के संदीप देशपांडे ने कहा, ''इसका विरोध करने का कोई सवाल नही नहीं होता. बीजेपी-शिवसेना जैसी पार्टियां इसका उपयोग अपनी खामियां और गलतियां छुपाने के लिए कर रहे हैं.''

मुंबई में बीएमसी के स्कूलों की हालत किसी से छुपी नहीं हैं. वो भी तब जबकि बीएमसी का सालाना बजट 37 हजार करोड़ होता है और आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इसमें से शिक्षा को लेकर 2 हजार करोड़ का बजट पास होता है. लेकिन वंदे मातरम पर ताजा विवाद दिखा रहा है कि बीएमसी को बच्चों की पढ़ाई से ज्यादा चिंता अपनी राजनीति की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं भी नहीं सुधर रहा', नेहा सिंह राठौर की किस बात पर बोले राहुल गांधी?
'मैं भी नहीं सुधर रहा', नेहा सिंह राठौर की किस बात पर बोले राहुल गांधी?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'सैन्य संकटों में इस समझौते ने क्या किया?, मक्का पैक्ट पर जयशंकर का तंज
'सैन्य संकटों में इस समझौते ने क्या किया?, मक्का पैक्ट पर जयशंकर का तंज
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
Embed widget