एक्सप्लोरर

Vande Bharat Express Route: देश में कितनी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, क्या है रूट, यहां देखिए पूरी लिस्ट

Vande Bharat Train Route: पीएम मोदी ने 19 मई को ओडिशा के पुरी शहर को पश्चिम बंगाल के हावड़ा से जोड़ने वाली पहली सेमी-हाई स्पीड ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई.

Vande Bharat Express: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने 19 मई को वंदे भारत एक्सप्रेस के नए रूट का तोहफा दिया, जिसमें उन्होंने पुरी शहर को पश्चिम बंगाल के हावड़ा से जोड़ने वाली पहली सेमी-हाई स्पीड ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन आधुनिक भारत का प्रतीक है. जब भी वंदे भारत ट्रेन एक जगह से दूसरी जगह चलती है तो भारत की गति और प्रगति दोनों देखी जा सकती है. यह गति अब ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी देखने को मिलेगी. 

इसी के साथ पीएम मोदी ने आगे कहा कि यह अमृत काल का समय है और भारत की एकता को और मजबूत करने का समय है. उन्होंने कहा कि भारत की एकता जितनी मजबूत होगी, उसकी सामूहिक क्षमता उतनी ही बढ़ेगी. ये वंदे भारत ट्रेनें भी इसी भावना का प्रतिबिंब हैं. अब इन नए रूट के उद्घाटन के बाद वंदे भारत ट्रेन कुल 16 रूट पर संचालित होगी.

यहां है पूरी लिस्ट

  • नई दिल्ली- वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस: वंदे भारत ट्रेन का पहला रूट नई दिल्ली-कानपुर-इलाहाबाद-वाराणसी है, जो कि 759 किलोमीटर कवर करती है.
  • नई दिल्ली- श्री माता वैष्णो देवी कटरा (जम्मू और कश्मीर): यह वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली स्टेशन और माता वैष्णो देवी के कटरा के बीच का रास्ता कवर करती है, जहां पहुंचने में आठ घंटे लगते हैं. ट्रेन मंगलवार को छोड़कर छह दिन चलती है.
  • गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस: ​​इस वंदे भारत एक्सप्रेस को पीएम मोदी ने 30 सितंबर, 2022 में लॉन्च किया था. यह ट्रेन रविवार को छोड़कर छह दिन चलती है और 522 किलोमीटर की दूरी तय करती है.
  •  नई दिल्ली-अम्ब अन्दौरा हिमाचल प्रदेश: यह ट्रेन शुक्रवार को छोड़कर छह दिन चलती है. ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से अम्ब अन्दौरा पहुंचती है.
  • चेन्नई-मैसूर वंदे भारत एक्सप्रेस: ​​यह ट्रेन बुधवार को छोड़कर छह दिन चलती है. ट्रेन चेन्नई से 401 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए मैसूर जंक्शन पहुंचती है.
  • नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस: यह ट्रेन नागपुर और छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के बीच चलती है. ट्रेन शनिवार को छोड़कर छह दिन चलती है.
  • हावड़ा - न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस: ​​यह ट्रेन बुधवार को छोड़कर छह दिन चलती है. ट्रेन हावड़ा जंक्शन से न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचती है और 454 किलोमीटर की दूरी सात घंटे और तीस मिनट में तय करती है.
  • सिकंदराबाद-विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस: ​​यह ट्रेन तेलंगाना के सिकंदराबाद और आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम के बीच चलती है. ट्रेन रविवार को छोड़कर छह दिन चलती है.
  • मुंबई-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस: यह ट्रेन सोलापुर और मुंबई के बीच चलती है और 6 घंटे में अपनी दूरी तय करती है.
  • मुंबई- शिरडी वंदे भारत एक्सप्रेस: यह वंदे भारत ट्रेन मुंबई सीएसटी स्टेशन और साईनगर शिरडी के बीच चलती है, जो पांच घंटे और 20 मिनट में दूरी तय करती है.
  • हजरत निजामुद्दीन-कमलापति स्टेशन वंदे भारत एक्सप्रेस: ​​यह ट्रेन सात घंटे 45 मिनट में 700 किलोमीटर की दूरी तय करती है और शनिवार को छोड़कर छह दिन चलती है.
  • सिकंदराबाद- तिरूपति वंदे भारत एक्सप्रेस: यह ट्रेन 8 घंटे 30 मिनट में 660 किलोमीटर की दूरी तय करती है.
  • चेन्नई- कोयंबटूर वंदे भारत एक्सप्रेस: यह ट्रेन चेन्नई और कोयम्बटूर के बीच चलती है और 495 किलोमीचर की दूरी तय करती है.
  • अजमेर- दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस: यह ट्रेन पांच घंटे में 454 किलोमीटर की दूरी तय करती है.
  • तिरुवनंतपुरम-कासरगोड वंदे भारत एक्सप्रेस: ​​केरल को पिछले महीने ही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिली है, जो कि तिरुवनंतपुरम को कासरगोड से जोड़ती है. ट्रेन गुरुवार को छोड़कर छह दिन चलती है.
  • पुरी-हावडा वंदे भारत एक्सप्रेस: यह ट्रेन उड़ीसा के पुरी से हावड़ा तक चलेगी और 6 घंटे 40 मिनट में 502 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. 

यह भी पढ़ें:-

बीजेपी नेता ने कैंसिल की बेटी की शादी! कार्ड में मुस्लिम युवक का नाम देख मच गया था बवाल, जानिए पूरा मामला 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Goa CM Pramod Sawant: वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: 'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget