एक्सप्लोरर

वंदे भारत अभियान: विदेशों से भारत वापस आए अबतक साढ़े नौ लाख लोग

विश्वभर में कोरोना का संक्रमण फैलने के बाद भारतीयों को अपने देश वापस लाने के लिए वंदे भारत अभियान चलाया जा रहा है. विदेश मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया है कि अभी तक इस अभियान के तहत लगभग साढ़े नौ लाख भारतीयों को विदेश से वापस लाया गया.

नई दिल्लीः भारत सरकार के ‘वंदे भारत’ अभियान के तहत लगभग साढ़े नौ लाख भारतीयों को विदेश से वापस लाया गया. विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि विदेश में फंसे भारतीयों को वापस लाने के उद्देश्य से चलाया गया यह सबसे बड़ा अभियान है. कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर सात मई को इस अभियान की शुरुआत की गई थी.

घर पहुंचे साढ़े नौ लाख भारतीय 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने डिजिटल माध्यम से आयोजित प्रेस वार्ता में कहा, ‘‘वंदे भारत अभियान में हम दस लाख के आंकड़े को छूने वाले हैं. फंसे हुए भारतीयों को वापस लाने के लिए चलाया गया यह सबसे बड़ा अभियान है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘अब तक इस अभियान के तहत लगभग साढ़े नौ लाख भारतीय घर आ चुके हैं. वर्तमान में हम अभियान के पांचवें चरण में हैं. यह अभियान एक अगस्त को शुरू हुआ था.’’

60 अन्य उड़ानों की व्यवस्था की गई

श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय दूतावासों से आई मांग के आधार पर 60 और उड़ानों की व्यवस्था की गई है. उन्होंने कहा कि इसके साथ ही इस महीने उड़ानों की संख्या बढ़कर 746 हो गई. उन्होंने कहा कि इस चरण में विदेश में फंसे 1,30,000 से अधिक भारतीयों को वापस लाने का लक्ष्य रखा गया है.

देश में 19 लाख के पार कोरोना का आंकड़ा

बता दें कि विश्वभर में कोरोना वायरस के फैलने के कारण विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए वंदे भारत अभियान चलाया गया है. वंदे भारत अभियान अबतक का सबसे बड़ा अभियान है जिसके तहत अबतक साढ़े नौ लाख भारतीय स्वदेश लौटे हैं. कोरोना के कारण देशभर में अबतक 19 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं. वर्तमान में कोरोना के कारण 19,64,537 लोग संक्रमित हुए हैं. जिसमें से 13,28,336 लोग इलाज के बाद सही हुए हैं.

इसे भी देखेंः पाकिस्तान का दावा- कुलभूषण जाधव को कानूनी सहायता देने के लिए भारत से संपर्क किया

AIIMS स्टडी का दावा- कोरोना मृत्यु दर को कम करने में कारगर नहीं है प्लाज्मा थेरेपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
कर्नाटक कैबिनेट विस्तार के लिए दिल्ली में माथापच्ची, कांग्रेस ने की बड़ी बैठक
कर्नाटक कैबिनेट विस्तार के लिए दिल्ली में माथापच्ची, कांग्रेस ने की बड़ी बैठक
‘कॉमर्शियल जहाज को निशाना न बनाएं’, जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री को समझा दिया
‘कॉमर्शियल जहाज पर बंद करें अटैक’, जयशंकर का ईरान के विदेश मंत्री को फोन
कुलगाम में आतंकी हमला, गैर-कश्मीरियों को मारी गोली, 1 की मौत, लश्कर ने ली जिम्मेदारी
कुलगाम में आतंकी हमला, गैर-कश्मीरियों को मारी गोली, 1 की मौत, लश्कर ने ली जिम्मेदारी

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget