एक्सप्लोरर

हार्दिक पटेल पर गिरफ्तारी की तलवार, विसनगर कोर्ट से जारी हुआ गैरजमानती वारंट जारी

हार्दिक पटेल ने व्यस्त कार्यक्रम का हवाला देते हुए व्यक्तिगत पेशी से छूट देने की मांग वाली याचिका कोर्ट में दायर की थी जिसे खारिज कर दिया गया. हार्दिक पटेल फिलहाल गुजरात के बोटाद जिले में हैं,

अहमदाबाद: गुजरात में चुनाव का बिगुल बज चुका है. कल चुनाव आयोग ने गुजरात में मतदान की तारीखों का एलान कर दिया. इस एलान के बाद गुजरात की सियासी हलचल और भी तेज हो गई है. इसी बीच खबर है कि बड़े पाटीदार नेता हार्दिक पटेल गिरफ्तार हो सकते हैं.

हार्दिक पटेल पर साल 2015 के पाटीदारों के आरक्षण आंदोलन के दौरान बीजेपी विधायक ऋषिकेश पटेल के कार्यालय में तोड़फोड़ का केस चल रहा है. हार्दिक पटेल के अलावा 6 और लोगों के खिलाफ वारंट जारी हुआ. दो बार कोर्ट से सम्मन के बावजूद हाजिर नहीं होने पर वारंट जारी हुआ है. सभी आरोपियों को इस मामले में पहले जमानत मिल गई थी.

हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर ने इसे बीजेपी की साजिश बताया है. उन्होंने ट्वीट किया, ''बीजेपी चुनाव में 'साम-दाम-दंड-भेद' समेत सारे हथकंडे आजमाएगी. कांग्रेस गुजरात की जनता के भरोसे और समर्थन के साथ चुनाव लड़ेगी और जीतेगी.'' अल्पेश ठाकोर का ये ट्वीट इसलिए ज्यादा अहम है क्योंकि हार्दिक पटेल के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें हैं.

इससे पहले हार्दिक पटेल ने व्यस्त कार्यक्रम का हवाला देते हुए व्यक्तिगत पेशी से छूट देने की मांग वाली याचिका कोर्ट में दायर की थी जिसे खारिज कर दिया गया. हार्दिक पटेल फिलहाल गुजरात के बोटाद जिले में हैं, और गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद उन्हें किसी भी वक्त गिरफ्तार किया जा सकता है.

गुजरात में कब है चुनाव ?

चुनाव आयोग ने गुजरात चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है. मुख्य चुनाव आयुक्त एके ज्योति ने बताया कि गुजरात में दो चरणों में चुनाव होगा. पहले चरण में 19 जिलों की 89 सीट पर वोटिंग होगी. 14 नवंबर मंगलवार को नोटिफिकेशन जारी होगा. 21 नवंबर मंगलवार को नामांकन का आखिरी दिन है. 22 नवंबर को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी और 24 नवंबर नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख है.  9 दिसंबर को पहले चरण के लिए वोटिंग होगी.

दूसरे चरण में बाकी बचे 11 जिलों की 93 सीटों के लिए 14 दिसंबर को वोटिंग होगी. दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को नोटिफेकेशन जारी होगा. नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 27 नवंबर है. दूसरे चरण के नामांकन पत्रों की स्ट्रूटनी की तारीख 28 नवंबर है. नामांकन पत्र वापिस लेने की आखिरी तारीख 30 नवंबर है. 18 दिसबंर को हिमाचल चुनाव के साथ गुजरात चुनाव के भी नतीजे आएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
Monsoon Session 2026 Day 11 Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget