एक्सप्लोरर

केजरीवाल बोले- पंजाब में AAP ने काम भी शुरू कर दिया, लेकिन 4 राज्यों में सरकार बनाने के लिए BJP कर रही लड़ाई झगड़ा

आज दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब के विधायकों के साथ वर्चुअल बैठक की. इस बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और AAP नेता राघव चड्ढा भी उपस्थित रहें.

पंजाब में अपनी शानदार जीत के बाद, आम आदमी पार्टी (AAP) की नजर गुजरात चुनाव पर टिकी हुई है. इसके अलावा अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली पार्टी ने अगले साल आदिवासी बहुल राज्य छत्तीसगढ़ में भी विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है. वहीं दूसरी तरफ पंजाब में मान सरकार मंत्रिमंडल के गठन के साथ ही एक्शन में आ गई है. उन्होंने  25 हजार नौकरियों का रास्ता साफ करते हुए कई फैसले लेने शुरू कर दिए हैं. 

इस बीच आज दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब के विधायकों के साथ वर्चुअल बैठक की. इस बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और AAP नेता राघव चड्ढा भी उपस्थित रहें. बैठक के दौरान केजरीवाल ने मान के काम की सराहना करते हुए कहा, 'भगवंत मान ने 16 तारीख़ को शपथ ली, 3 दिनों में ही लोगों को काम करके दिखाया. पुराने मंत्रियों की सुरक्षा हटाकर उसे जनता के लिए लगाया गया. अक्टूबर में फसलें बर्बाद हुई थी, उसका मुआवज़ा किसानों के ज़िलों में पहुंच गया, 3-4 दिनों में किसानों को उसका चेक मिलेगा.'

 

पंजाब में एंटी करप्शन हेल्पलाइन शुरू

AAP विधायकों से वर्चुअल मीटिंग में बात करते हुए AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में एंटी करप्शन हेल्पलाइन शुरू की गई. 25,000 नौकरियों का ऐलान किया गया, इससे लोगों की हमसे उम्मीद अब विश्वास में बदलती जा रही है. 

बैठक के दौरान उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, 'एक तरफ भगवंत मान ने शपथ भी ले ली उनके द्वारा काम भी शुरू हो गए वहीं दूसरी तरफ भाजपा जो 4 राज्यों में जीती थी उनसे सरकार तक नहीं बन पाई है. अभी उनके लड़ाई झगड़े ही चल रहे हैं. '

 

पहले दिन मान कैबिनेट ने क्या फैसले लिए?

पंजाब के सीएम भगवंत मान सिंह के कैबिनेट ने कुल 25 हजार नौकरियों के जरिए युवाओं को लुभाने की कोशिश की है. वहीं 15 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती से सुरक्षा का भरोसा दिलाया है. उन्होंने 23 मार्च से हेल्पलाइन नंबर जारी किया जिसके जरिए  राज्य के लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई का संदेश मिलेगा. इससे पहले भगत सिंह के गांव में भगवंत मान ने शपथ लेकर राष्ट्रवाद का संदेश दिया था. 

ये भी पढ़ें:

राजस्थान के CM अशोक गहलोत के बेटे वैभव के खिलाफ महाराष्ट्र में FIR, जानें क्या है मामला

India Japan Summit 2022: शिखर वार्ता में उठा यूक्रेन संकट का भी मुद्दा, जापान ने भारत के साथ सहयोग बढ़ाने पर दिया जोर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्म परिवर्तन पर SC का दर्जा खत्म, पुनर्विचार याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
धर्म परिवर्तन पर SC का दर्जा खत्म, पुनर्विचार याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू, विपक्ष का हंगामा
LIVE: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू, विपक्ष का हंगामा
Nitin Gadkari Controversy: E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
क्या छात्र आतंकवादी थे? AK-47 चलने पर प्रियंका गांधी का सरकार से सवाल
क्या छात्र आतंकवादी थे? AK-47 चलने पर प्रियंका गांधी का सरकार से सवाल

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
Nitin Gadkari Controversy: E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
Embed widget