एक्सप्लोरर

पानी में डूबी इमारतें, फैला हुआ मलबा; ISRO ने जारी की धराली तबाही की सैटेलाइट तस्वीरें

Dharali cloudburst: उत्तराखंड के धराली में बादल फटने की वजह से पांच लोगों की मौत हो गई. ISRO ने इस भयानक मंजर की सैटेलाइट तस्वीरें शेयर की हैं.

उत्तराखंड में एक बार फिर तबाही का मंजर देखने को मिला. उत्तरकाशी के धराली गांव में बादल फटने की वजह से 5 लोगों की मौत हो गई. इस आपदा की सैटेलाइट तस्वीरें भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने शेयर की हैं. बादल फटने के बाद भयंकर बाढ़ आ गई, जिससे कई इमारतें पानी में डूब गईं. सड़कों पर मलबा भी बिखरा हुआ नजर आया.

ISRO ने धराली की दो सैटेलाइट तस्वीरें जारी की हैं. इनमें एक तस्वीर तबाही से पहले की है, जबकि दूसरी तस्वीर तबाही के बाद की है. पहली तस्वीर 13 जून 2024 की है, वहीं दूसरी फोटो 7 अगस्त 2025 की है. हाई-रिजॉल्यूशन तस्वीर में मलबा फैला हुआ दिखाई दे रहा है. अहम बात यह है कि नदी ने भी अपना रास्ता बदल लिया है. इमारतें पानी में डूबी हुई नजर आ रही हैं. बादल फटने के बाद भयंकर आ गई, जिससे कई लोग लापता भी हो गए.पानी में डूबी इमारतें, फैला हुआ मलबा; ISRO ने जारी की धराली तबाही की सैटेलाइट तस्वीरें

150 से ज्यादा लोगों के लापता होने का दावा

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक इस आपदा को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रतिक्रिया दी है. मंगलवार (5 अगस्त) दोपहर के बाद आई त्रासदी को उन्होंने आंखों के सामने घटते देखा. ढलानों से बहता हुआ मलबा नीचे की ओर आ गया जिसमें आधे से ज्यादा धराली गांव तबाह हो गया. कई स्थानीय लोगों ने कहा कि लापता लोगों की संख्या 150 से कम नहीं होगी.

अभी भी चलाया जा रहा है रेस्क्यू ऑपरेशन 

उत्तराखंड में मौसम साफ होने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन ने तेजी से चल रहा है. सेना चिनूक हेलीकॉप्टर की मदद से प्रभावित इलाकों में मदद पहुंचा रही है. भारी मशीनरी व रसद सामग्री वहां भेजी जा रही है. एमआई 17 समेत 8 निजी हेलीकॉप्टर भी रेस्क्यू में जुटे हैं. इनकी मदद से 112 लोगों को एयरलिफ्ट कर देहरादून पहुंचाया गया. आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक 367 लोगों को बचा लिया गया है. 

बता दें कि आपदा की जगह पर पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, सेना, फायर और राजस्व की टीमें राहत व बचाव कार्य में जुटी हुई हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR रोका जाए, अधिकारियों पर कार्रवाई...राहुल गांधी की SC में याचिका, 10 बड़ी डिमांड क्या?
SIR रोका जाए, अधिकारियों पर कार्रवाई...राहुल गांधी की SC में याचिका, 10 बड़ी डिमांड क्या?
Explained: कौन हैं तेलंगाना के मोहम्मद अफ़ज़ल खान, रूस में धोखे से युद्ध के मोर्चे पर भेजा और फिर...
Explained: कौन हैं तेलंगाना के मोहम्मद अफ़ज़ल खान, रूस में धोखे से युद्ध के मोर्चे पर भेजा और फिर...
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
Embed widget