एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: धनौल्टी के गांव की कहानी, जहां ना सड़क है ना ही शौचालय

धनौल्टी: हिमालय के गोद में बसे उत्तराखंड के खूबसूरत धनौल्टी में इन दिनों ठंड के बावजूद चुनावी पारा चढ़ा हुआ है. वादियों की खूबसूरती को अपने आप में संजोए धनौल्टी की एक बदसूरत राजनीतिक दास्तां भी है जिससे देश के बाकी हिस्से शायद ही वाकिफ हों.

राजनैतिक इच्छाशक्ति के अभाव में बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहे धनौल्टी के गांवों की तस्वीरें ऐसी हैं जो उत्तराखंड का चुनावी गणित पलट सकती हैं. दुर्गम पहाड़ों के बीच बसा ये झंडूखेकड़ी गांव है, आजादी के 70 साल बाद भी शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरत से महरूम है. एबीपी न्यूज़ की टीम जब इस गांव पहुंची तो यहां तक आने में कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ा क्योंकि यहां सड़क नहीं है. जब इस गांव पहुंचा तो बदहाली की जो दास्तां लोगों ने सुनाई वो वाकई चौंका देने वाली थी.

झंडूखेकड़ी गांव में ना सड़क, ना अस्पताल और ना ही शौचालय 

उत्तराखंड: धनौल्टी के गांव की कहानी, जहां ना सड़क है ना ही शौचालय

धनौल्टी के झंडूखेकड़ी गांव के आस-पास ना कोई स्कूल है और ना ही कोई अस्पताल, अगर किसी को मामूली चोट भी लग जाए तो 30 किलोमीटर दूर मसूरी जाना पड़ता है. यहां जो सबसे चौंकाने वाली बात यह कि 22 परिवारों के इस गांव में एक भी शौचालय नहीं है. इस गांव के किसान आलू, मटर, गोभी जैसी सब्जियों की खेती करते हैं लेकिन सबसे बड़ी समस्या ये है कि अपनी फसल को बाजार तक पहुंचाने के लिए कोई सड़क तक नहीं हैं.

नेता कर रहे हैं विकास के दावे 

dhanaulti

आपको बता दें कि 72 हजार की आबादी वाले धनौल्टी विधानसभा क्षेत्र की 90 फीसदी आबादी गांवों में रहती है. उत्तराखंड राज्य बनने के बाद धनौल्टी में 2002 में पहली बार कांग्रेस को जीत मिली, तो पिछली दो बार से इस सीट पर बीजेपी का कब्जा रहा है. लेकिन इस बार बीजेपी ने अपने सिटिंग एमएलए महावीर सिंह का टिकट काट, राजनाथ सिंह के समधी और पंकज सिंह के ससुर नारायण सिंह राणा को मैदान में उतारा है जो धनौल्टी का भाग्य बदलने की बात कह रहे हैं. वहीं कांग्रेस ने राणा के विरोध में मनमोहन सिंह मल्ल को मैदान में उतारा है, जिनके अपने अलग ही दावे हैं.

उत्तराखंड: धनौल्टी के गांव की कहानी, जहां ना सड़क है ना ही शौचालय

नेता भले ही अपने वादों और दावों के दम पर जनता के दिल में जगह बनाने की कोशिश में लगे हैं लेकिन हकीकत यही है कि धनौल्टी आज भी विकास की एक बूंद के लिए तरस रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
Parliament Monsoon Session LIVE: 'मुझे लुंगी वाला कहते हैं', सदन में बोले जॉन ब्रिटास, रिजिजू ने जताई आपत्ति
LIVE: 'मुझे लुंगी वाला कहते हैं', सदन में बोले जॉन ब्रिटास, रिजिजू ने जताई आपत्ति
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
भारत-चीन के सैनिकों के बीच LAC पर फिर हुआ टकराव, 6 साल बाद टूटी शांति
भारत-चीन के सैनिकों के बीच LAC पर फिर हुआ टकराव, 6 साल बाद टूटी शांति

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget