एक्सप्लोरर

Exclusive: 'जोशीमठ में 678 मकानों में दरारें आईं, लोगों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता', abp न्यूज़ से बोले पुष्कर सिंह धामी

Joshimath Land Subsidence: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ का दौरा किया था. जमीन धंसने के मामले को लेकर रविवार को पीएम मोदी ने सीएम से बात भी की थी.

Pushkar Singh Dhami Exclusive: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ (Joshimath) में जमीन धंसने के मामले को लेकर सोमवार (9 जनवरी) को एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत की. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, "प्रभावित क्षेत्र से लोगों को शिफ्ट किया जा रहा है. अब तक 678 मकानों और दुकानों में दरारें आई हैं. लोगों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है."

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, "जो मकान और जगह चिन्हित हुईं जहां दरारें आई हैं वहां से लोगों को निकाला जा रहा है. लोगों को किराये और सामान के लिए पैसे दिए जा रहे हैं. 4 हजार रुपये किराये के लिए और 5 हजार रुपये सामान के लिए प्रावधान किया गया है." 

"पीएम मोदी ले रहे हैं पल-पल की जानकारी"

स्थानीय लोगों के आरोपों जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रशासन को आगाह किया था, लेकिन उन्होंने लोगों की बात अनसुनी की, इसपर सीएम ने कहा कि, "अभी जो हमारे सामने समस्या पैदा हुई है हम सिर्फ उसको लेकर काम कर रहे हैं. पीएम मोदी ने भी मुझसे फोन पर बात की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया. पीएम पल-पल की जानकारी ले रहे हैं. उन्होंने सहायता राहत के कामों की जानकारी भी ली है." 

"लोगों की और मदद की जाएगी"

विपक्ष के सहायता के रूप में कम पैसे देने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोगों को जो सहायता दे सकते हैं वो दे रहे हैं. फिलहाल के लिए 4 और 5 हजार रुपये देने के प्रावधान किए गए हैं. लोगों को जैसी आवश्यकता होगी और मदद की जाएगी. ऐसे समय में सब लोग एक टीम भावना से आगे आएं और मदद करें. सरकार चाहे किसी की भी हो पर राज्य के सभी लोग साथ में काम करें. 

"सरकार पूरी तरह से तैयार"

विपक्ष ने ये भी आरोप लगाया है कि ये बीजेपी निर्मित आपदा है, इसपर सीएम धामी ने कहा कि, "इस समय ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए. सभी प्रकार के सर्वेक्षण किए जा रहे हैं. कई सारे संस्थान मौके पर काम कर रहे हैं. ऐसा होने के क्या कारण हैं ये पता चलने पर ही आगे कुछ किया जाएगा." अभी इस तरह की घटनाएं और बढ़ सकती हैं. कई और घरों में दरारें आ सकती हैं तो क्या सरकार तैयार है, इसपर सीएम ने कहा कि चाहे कितने भी घरों में दरारें आएं सरकार सभी परिवारों की मदद करेगी.

ये भी पढ़ें- 

'आपके राज्य में हो रहा है, तो यह बुरा है और यदि...', धर्मांतरण पर राजनीति को लेकर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर में तीन दिन तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, जानिए क्या है वजह
मणिपुर में तीन दिन तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, जानिए क्या है वजह
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
Xप्लेन: 113 देशों में मृत्युदंड खत्म, भारत की SC ने क्यों कहा- 'हैंगिंग' संविधान के दायरे में
Xप्लेन: 113 देशों में मृत्युदंड खत्म, भारत की SC ने क्यों कहा- 'हैंगिंग' संविधान के दायरे में

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget