उत्तराखंड: उत्तरकाशी में गहरी खाई में गिरी टैंपो ट्रेवलर, नौ तीर्थयात्रियों की मौत
उत्तरकाशी में एक टैंपो ट्रेवलर के गहरी खाई में गिर जाने की वजह से उसमें सवार दो महिलाओं समेत गुजरात के नौ तीर्थयात्रियों की मौत हो गई है.

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. उत्तरकाशी में एक टैंपो ट्रेवलर के गहरी खाई में गिर जाने की वजह से उसमें सवार दो महिलाओं समेत गुजरात के नौ तीर्थयात्रियों की मौत हो गई है. इस हादसे में पांच अन्य घायल हो गए हैं. यह हादसा शुक्रवार को हुआ.
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेन्द्र पटवाल ने बताया कि हादसा सुंगर के समीप शाम करीब चार बजे हुआ. तीर्थयात्री गंगोत्री जिले में एक हिमालयी गुफा में प्रार्थना करने के बाद लौट रहे थे.
10 लाख रुपये रिश्वत लेते आयकर अधिकारी को सीबीआई ने धरा, 25 लाख की कर रहा था मांग
बता दें कि उन्हें ले जा रहा वाहन 60 फुट गहरी खाई में गिर गया. इस हादसे के बाद नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. घायलों को भटवारी अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें उत्तरकाशी के जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया. जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेन्द्र पटवाल ने यह जानकारी दी.
यहां देखें वीडियो
Source: IOCL



























