एक्सप्लोरर

यूपी में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर ब्रेक, सालाना 7% से ज्यादा फीस नहीं, 5 साल से पहले नई ड्रेस नहीं

योगी कैबिनेट का ये फैसला सीबीएसई और आईसीएसई स्कूलों पर लागू होगा. इतना ही नहीं ट्रांसपोर्ट से लेकर कैंटीन फीस भी अब अभिभावकों की इजाजत के बिना वसूल नहीं पाएंगे.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अब प्राइवेट स्कूलों की मनमानी नहीं चलेगी. योगी सरकार ने फीस को लेकर मनमानी करने वाले प्राइवेट स्कूलों पर लगाम लगाने की पूरी तैयारी कर ली है. योगी कैबिनेट की बैठक में नए कानून पर मुहर लगा दी गई जिसके बाद अब प्राइवेट स्कूलों की मनमानी नहीं चलेगी. प्राइवेट स्कूलों में अब सालाना सात फीसदी से ज्यादा फीस नहीं बढ़ेगी.

योगी कैबिनेट का ये फैसला सीबीएसई और आईसीएसई स्कूलों पर लागू होगा. इतना ही नहीं ट्रांसपोर्ट से लेकर कैंटीन फीस भी अब अभिभावकों की इजाजत के बिना वसूल नहीं पाएंगे.

यूपी कैबिनेट की बैठक में किस कानून पर लगी मुहर?

दरअसल प्राइवेट स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए योगी सरकार एक अध्यादेश लाने जा रही है. योगी सरकार सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के स्कूलों पर अपना फैसला लागू करेगी. स्कूल अब साल भर की फीस भी एक साथ नहीं ले सकते.

और क्या-क्या होंगे बदलाव?

स्कूल की ड्रेस पांच साल से पहले नहीं बदली जा सकेगी. ट्रांसपोर्ट और कैंटीन फीस के लिए अभिभावक की इजाजत लेना भी जरूरी होगा. इतना ही नहीं स्कूल या किसी खास दुकान से ड्रेस और किताब-कॉपी लेने के लिए अभिभावकों को मजबूर नहीं किया जाएगा. ये सारे नियम सालाना 20 हजार से ज्यादा फीस लेने वाले स्कूलों पर लागू होंगे.

बीजेपी ने किया था प्राइवेट स्कूलों की मनमानी रोकने का वादा

आपको बता दें कि प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ पूरे यूपी में आवाज उठ रही थी. बीजेपी ने चुनाव के दौरान स्कूलों की मनमानी रोकने का वादा भी किया था. प्राइवेट स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए योगी सरकार की तरफ से लिए गए फैसले की जानकारी डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी थी.

यूपी में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर ब्रेक, सालाना 7% से ज्यादा फीस नहीं, 5 साल से पहले नई ड्रेस नहीं

वाराणसी में अभिभावकों का अनोखा प्रदर्शन

वहीं कल यूपी के वाराणसी में स्कूलों की मनमानी फीस बढ़ोतरी के खिलाफ अभिभावकों ने अनोखा प्रदर्शन किया है. वाराणसी में सुबह-ए-बनारस संस्था के साथ मिलकर अभिभावकों ने फीस की मनमानी के खिलाफ प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान अभिभावकों ने बच्चों को कंधे पर बिठाया और बच्चों ने सिर पर स्कूल बैग रखकर विरोध जताया. अभिभावकों ने तख्तियां लेकर स्कूलों के खिलाफ नारेबाजी भी की. बच्चों के बैग, कॉपी किताब के बोझ को लेकर भी अभिभावकों ने अपनी नाराजगी जताई है.

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगा हुआ चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगा हुआ चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
अमित शाह के सुझाव पर साउथ के सभी CM ने कहा- समर्थन है, परिसीमन पर क्या हुआ?
अमित शाह के सुझाव पर साउथ के सभी CM ने कहा- समर्थन है, परिसीमन पर क्या हुआ?
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget