एक्सप्लोरर

उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसों में अब यात्रियों से पूछी जाएगी उनकी उम्र, जानें क्या है इसकी वजह

परिवहन निगम प्रशासन के ताजा आदेशों के तहत बस परिचालक के लिए रोजाना उसकी बस में यात्रा कर रहे यात्रियों का विवरण अंकित करना अनिवार्य बना दिया गया है.

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (यूपी रोडवेज) की बसों में यात्रा के दौरान यदि परिचालक आपकी उम्र पूछे, तो चौंकिएगा नहीं. दरअसल, परिवहन निगम प्रशासन के ताजा आदेशों के तहत बस परिचालक के लिए रोजाना उसकी बस में यात्रा कर रहे यात्रियों का विवरण अंकित करना अनिवार्य बना दिया गया है. परिवहन निगम के मेरठ क्षेत्र के प्रबंधक केके शर्मा ने बताया कि प्रशासन के ताजा आदेशों का मकसद केवल यह जानना है कि यूपी परिवहन निगम की बसों में ‌रोजाना यात्रा करने वाले सामान्य और वरिष्ठ नागरिकों की औसत संख्या कितनी है, ताकि हम उसके आधार पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए जरूरी सुविधाएं बढ़ा सकें.

शर्मा के मुताबिक, कुछ भी नया करने से पहले सर्वे तो कराना ही पड़ता है. यात्रियों को उम्र के प्रमाण के रूप में क्या दिखाना होगा, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "यात्री मौखिक रूप से अपनी उम्र बताएंगे. उन्हें कोई प्रमाण नहीं पेश करना होगा. परिचालक उनकी ओर से बताई गई उम्र को ही विवरण में दर्ज करेंगे."

मान्यताप्राप्त पत्रकारों के लिए ये आदेश

वहीं, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम अपनी बसों में यात्रा करने वाले मान्यताप्राप्त पत्रकारों का खास ध्यान रखेगा. इसके लिए परिवहन निगम मुख्यालय, लखनऊ की ओर से एक सर्कुलर भी जारी किया गया है. प्रधान प्रबंधक (संचालन) आशुतोष गौड़ के हस्ताक्षर से जारी इस सर्कुलर में कहा गया कि यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन की ओर से संज्ञान में लाया गया है कि मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए आरक्षित सीट पर पहुंचने पर पहले से यात्री बैठे होने के चलते पत्रकारों को यात्रा में कठिनाई का सामना करना पड़ता है.

11 मार्च 2022 को निगम के समस्त क्षेत्रीय प्रबंधक/सेवा प्रबंधक और समस्त सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (डिपो) के लिए जारी आदेश में कहा गया है कि उक्त समस्या के निराकरण के लिए आवश्यक है कि मान्यताप्राप्त पत्रकारों के लिए आरक्षित सीट पर परिचालक की ओर से किसी यात्री को बिठाते समय यह स्पष्ट रूप से बताया जाए कि यह सीट मान्यताप्राप्त पत्रकार के लिए आरक्षित है और उनके आने पर सीट छोड़नी होगी."

ये भी पढ़ें- 

Yogi Cabinet News: योगी की दूसरी पारी में इन चेहरों पर दांव लगा सकती है BJP, जानिए किन नामों की हो रही है चर्चा

Punjab: 16 मार्च को सिर्फ भगवंत मान लेंगे CM पद की शपथ, अन्य 16 मंत्रियों का बाद में होगा शपथ समारोह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टर्बुलेंस वाली फ्लाइट के पायलट का हुआ ड्रग टेस्ट, रिपोर्ट का इंतजार
टर्बुलेंस वाली फ्लाइट के पायलट का हुआ ड्रग टेस्ट, रिपोर्ट का इंतजार
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
क्या चीफ इलेक्शन ऑफिसर को हटाया जा सकता है? संविधान में क्या है प्रावधान?
क्या चीफ इलेक्शन ऑफिसर को हटाया जा सकता है? संविधान में क्या है प्रावधान?
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
Embed widget