एक्सप्लोरर

Prayagraj: आज लाखों लोग लगा रहे 'आस्था' की डुबकी, अब तक मिले 70 कोरोना पॉजिटिव, सुपर स्प्रेडर बन सकता है माघ मेला

Prayagraj Magh Mela: लगातार ये अपील हो रही है कि मेला रद्द होना चाहिए, लेकिन प्रयागराज में ये मेला लग रहा है. ऐसे में सवाल ये कि महामारी के दौर में ये मेला क्यों?

Prayagraj Magh Mela 2022: देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माघ मेले का आयोजन हो रहा है. आस्था का ये मेला कोरोना का सुपर स्प्रेडर हो सकता है. आज यानी शुक्रवार को मकर संक्रांति के मौके पर लाखों लोग स्नान करेंगे. मेले में कोरोना विस्फोट हो चुका है. लगातार ये अपील हो रही है कि मेला रद्द होना चाहिए, लेकिन प्रयागराज में ये मेला लग रहा है. ऐसे में सवाल ये कि महामारी के दौर में ये मेला क्यों? 47 दिनों तक चलने वाले इस आयोजन के दौरान लाखों की तादाद में श्रद्वालु गंगा में स्नान करेंगे.

लाखों की भीड़ के हिसाब से ही तैयारी भी बड़ी की गई है. लेकिन कोरोना महामारी की तीसरी लहर के बीच हो रहे इस मेले पर सवाल खड़े हो रहे हैं और ऐसा इसलिए क्योंकि माघ मेले में कोरोना का वायरस एंट्री मार चुका है. इस बीच, माघ मेले में 18 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. अब तक कुल 70 लोग संक्रमित हो चुके हैं. यह आंकड़े मकर संक्रांति पर आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ से पहले के हैं. सिर्फ पुलिसकर्मियों और चुनिंदा  लोगों की जांच के ही ये आंकड़े हैं. आज से भीड़ बढ़ने के बाद अगर जांच हुई तो बड़ी संख्या में संक्रमित सामने आ सकते हैं.

कोरोना बम फूटने के बाद भी माघ मेले के हालात नहीं बदले हैं. सरकार दावे तो तमाम कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत में बस लापरवाही नजर आ रही है. सोमवार यानी 17 जनवरी से पौष पूर्णिमा की शुरुआत है. 1 लाख से ज्यादा संत, महात्मा यहां कल्पवास करेंगे. माघ मेले को भव्य बनाने के लिए सरकार ने तैयारियां पुख्त की है. पौने दो करोड़ का टेंडर निकालकर दो दर्जन से ज्यादा झूले और प्रदर्शनियों का इंतजाम किया गया है. लेकिन कोरोना के कारण ये सभी जानकारियां चिंता को बढ़ा रही है. हालांकि प्रशासन की तरफ से कोविड नियमों के पालन के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं.  

तमाम दावों के बाद भी सवाल बरकरार है कि आखिरकार...

- महामारी के दौर में माघ मेला क्यों ? 
- क्या माघ मेला जान से ज्यादा जरूरी है ? 
-कोरोना विस्फोट के बाद क्या मेले से मुसीबत नहीं बढ़ेगी ? 

ऐसे में उम्मीद अब हाई कोर्ट पर टिकी है, जहां मेला रोकने के लिए याचिका दाखिल की गई है. लेकिन हाईकोर्ट ने तुरंत सुनवाई करने से इनकार कर दिया है. अब हाई कोर्ट इस मामले को रेगुलर केस मानकर ही सुनवाई करेगा. उम्मीद है कि सोमवार को इस मामले पर सुनवाई होगी.

ये भी पढ़ें- Covid-19: ट्रेन में बिना मास्क यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ महाअभियान, वसूला गया 50 लाख जुर्माना

UP Election 2022: यूपी में पहले चरण के लिए आज से शुरू होगा नामांकन का सिलसिला, इन सीटों पर रहेगी खास नजर

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये आदेश धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ', वंदे मातरम को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद का रिएक्शन
'ये आदेश धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ', वंदे मातरम को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद का रिएक्शन
मुंबई के नेवल डॉकयार्ड में आधी रात को लगी आग! मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, कोई हताहत नहीं
मुंबई के नेवल डॉकयार्ड में आधी रात को लगी आग! मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, कोई हताहत नहीं
चकिंग के आरोप पर उस्मान तारिक का बड़ा खुलासा, धोनी की फिल्म का जिक्र कर क्या कहा जानिए
चकिंग के आरोप पर उस्मान तारिक का बड़ा खुलासा, धोनी की फिल्म का जिक्र कर क्या कहा जानिए
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन

वीडियोज

Sansani: लैंबॉर्गिनी कांड का पिक्चर 'पोस्टमार्टम' !  | Crime
Board Exam 2026 : बोर्ड परीक्षा है या नकल का कम्पीटशन? परीक्षा के दौरान जमकर नकल | Viral Video
ABP Report: लैम्बॉर्गिनी वाला खेल, चट गिरफ्तारी पट बेल | Lucknow Lamborghini Crash | UP News
Maha Dangal With Chitra Tripath: कांग्रेसी सांसदों की 'फौज', किसने की गाली-गलौज? | Parliament
Lamborghini Crash: लैम्बॉर्गिनी कांड..आरोपी शिवम गिरफ्तार

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये आदेश धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ', वंदे मातरम को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद का रिएक्शन
'ये आदेश धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ', वंदे मातरम को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद का रिएक्शन
मुंबई के नेवल डॉकयार्ड में आधी रात को लगी आग! मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, कोई हताहत नहीं
मुंबई के नेवल डॉकयार्ड में आधी रात को लगी आग! मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, कोई हताहत नहीं
चकिंग के आरोप पर उस्मान तारिक का बड़ा खुलासा, धोनी की फिल्म का जिक्र कर क्या कहा जानिए
चकिंग के आरोप पर उस्मान तारिक का बड़ा खुलासा, धोनी की फिल्म का जिक्र कर क्या कहा जानिए
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
अनिल कपूर ने पिता के स्ट्रगल को लेकर की बात, बोले- उनकी एक भी फिल्म चली नहीं
अनिल कपूर ने पिता के स्ट्रगल को लेकर की बात, बोले- उनकी एक भी फिल्म चली नहीं
अमेरिका ने ट्रेड डील फैक्टशीट में क्यों किया इतना बड़ा बदलाव? भारतीय विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
अमेरिका ने ट्रेड डील फैक्टशीट में क्यों किया इतना बड़ा बदलाव? भारतीय विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
साइबर फ्रॉड से कैसे बचाएगा म्यूल अकाउंट हंटर, जिसे इस्तेमाल करने पर जोर दे रहे अमित शाह?
साइबर फ्रॉड से कैसे बचाएगा म्यूल अकाउंट हंटर, जिसे इस्तेमाल करने पर जोर दे रहे अमित शाह?
DTC में नौकरी पाने का शानदार मौका, 60 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी; पढ़ें डिटेल्स
DTC में नौकरी पाने का शानदार मौका, 60 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी; पढ़ें डिटेल्स
Embed widget