एक्सप्लोरर

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर एंटी रोमियो स्क्वॉड हुआ सक्रिय, मनचलों पर होगी कार्रवाई

इतना ही नहीं पुलिस अधिकारी युवतियों और महिलाओं से भी बात कर रहे हैं, उनसे नोएडा में महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध आदि को लेकर भी बात कर रहे हैं.

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से योगी सरकार ने सत्ता संभाल ली है और उसके बाद एक बार फिर से उत्तर प्रदेश में एंटी रोमियो स्क्वॉड भी सक्रिय हो गया है. नवरात्रि की शुरुआत होते ही नोएडा में पुलिस रोडसाइड रोमियो के खिलाफ सक्रिय हो चुकी है. इस स्क्वॉड के साथ नोएडा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद हैं, जो मनचलों पर निगाह रख रहे हैं. इतना ही नहीं पुलिस अधिकारी युवतियों और महिलाओं से भी बात कर रहे हैं, उनसे नोएडा में महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध आदि को लेकर भी बात कर रहे हैं. साथ ही उन्हें ये भी बता रहे हैं कि अगर किसी के साथ कोई अप्रिय घटना हो जाती है, तो फिर पुलिस तक कैसे संपर्क किया जाए.

नवरात्रि के पहले दिन से ही नोएडा पुलिस ने रोडसाइड रोमियो के खिलाफ मुहिम की शुरुआत की है. कोई भी ऐसा व्यक्ति खासतौर से पुरुष, जो अनावश्यक तौर पर भीड़-भाड़ वाली जगह खासतौर से ऐसी जगह जहां पर महिलाओं, छात्राओं का आना-जाना ज्यादा रहता है, पाया जाता है, तो उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जाएगी.

नवरात्र पहले नवरात्र से एंटी रोमियो स्क्वाड की मुहिम की शुरुआत

एसीपी जोन -1 अंकिता शर्मा ने कहा "नोएडा पुलिस ने आज पहले नवरात्र से एंटी रोमियो स्क्वाड की मुहिम की शुरुआत की है. हर वो जगह जहां पर महिलाओं की आवाजाही ज्यादा रहती है, वहां पर ये स्क्वॉड सक्रिय रहेगा. स्कूल, कॉलेज, मार्केट आदि जगह पर फुट मार्च निकाला जाएगा. पुलिस ने अलग-अलग समय पर अलग-अलग जगहों पर पेट्रोलिंग की व्यवस्था की है. जैसे स्कूल-कॉलेज के बाहर सुबह और दोपहर, मार्केट एरिया में शाम के समय, जो भी कोई महिलाओं के साथ छेड़छाड़ या अभद्रता करता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी."

नोएडा पुलिस के अधिकारी न केवल एंटी रोमियो स्क्वायड के साथ फुट मार्च कर रहे हैं, बल्कि रास्ते में मिल रही युवतियों और महिलाओं से बातचीत भी कर रहे हैं. उनसे नोएडा में किस तरह का माहौल है, ये भी जानने की कोशिश की जा रही है. साथ ही उन्हें ये भी बताया जा रहा है कि अगर उनके साथ किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना हो जाती है, तो जल्द से जल्द समय में पुलिस से कैसे संपर्क किया जाए?

'नोएडा पुलिस की टॉप प्रायोरिटी में महिला सुरक्षा आती है'

रणविजय सिंह, पीआरओ नोएडा पुलिस ने कहा, "हमलोग युवतियों और महिलाओं से भी बातचीत कर रहे हैं. उनसे नोएडा में किस तरह का माहौल है, ये जानने का प्रयास कर रहे हैं. महिलाएं कैसा महसूस करती हैं, इस बात को भी जाना जा रहा है. इनसे यह भी पूछा जा रहा है कि अगर आपके साथ किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना हो जाती है, तो ऐसी परिस्थिति में आप पुलिस से संपर्क कैसे करेंगे. नोएडा पुलिस की टॉप प्रायोरिटी में महिला सुरक्षा आती है. हम लोग महिलाओं के प्रति होने वाले किसी भी तरह के अपराध को लेकर बेहद गंभीर रहते हैं. हमारा प्रयास रहता है कि किसी भी महिला, युवती, छात्रा आदि के साथ किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो. अगर कहीं कोई घटना हो जाती है, तो उसे जल्द से जल्द सुलझा लिया जाए.

ये भी पढ़ें- 

कांग्रेस का सरकार पर हमला- किसानों से आंदोलन का ले रही बदला, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर दे रही गुड मार्निंग गिफ्ट

Ramadan 2022: देशभर में दिखा रमज़ान का चांद, कल से रखा जाएगा पहला रोज़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
सर्किट हाउस विवाद: कमरा खाली कराने के आदेश पर भड़कीं महुआ, उठाया ये कदम
सर्किट हाउस विवाद: कमरा खाली कराने के आदेश पर भड़कीं महुआ, उठाया ये कदम

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget