एक्सप्लोरर

बर्ड फ्लू अपडेट: देश के 7 राज्यों में फैला संक्रमण, कानपुर का चिड़ियाघर किया गया सील

देश के सात राज्यों- केरल, राजस्थान, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, गुजरात और उत्तर प्रदेश में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है. बर्ड फ्लू के फैलने का प्रभाव देश के पॉल्ट्री उद्योग पर भी पड़ा है. पॉल्ट्री उत्पादों की मांग में कमी आने के कारण इनकी कीमतें भी घटी हैं.

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के एक कुक्कुट पालन केंद्र में 900 पक्षियों समेत पूरे भारत में शनिवार को 1200 से ज्यादा पक्षी मृत मिले. बीते दो दिन पहले कानपुर के चिड़ियाघर में मरे मुर्गों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई है. इसके मद्देनजर अगले आदेश तक कानपुर का चिड़िया घर सील कर दिया गया है. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में भी अब बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है और अब इस बीमारी से संबंधित राज्यों की संख्या सात हो गई है.

यूपी के अलावा केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और गुजरात में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है. छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और दिल्ली को पक्षियों की हुई अकाल मृत्यु की जांच रिपोर्ट का इंतजार है. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में आठ जनवरी 2021 की रात और 9 जनवरी 2021 की सुबह मुर्गियों और जंगली पक्षियों की असामान्य मृत्यु की खबरें आई हैं. इस बीच केरल के दो प्रभावित जिलों में पक्षियों को मारने का अभियान पूरा हो गया है और केरल राज्य में पोस्ट ऑपरेशनल सर्विलांस प्रोग्राम से जुड़े दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं.

राजधानी में जीवित पक्षियों के आयात पर रोक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि बर्ड फ्लू की दहशत के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में जीवित पक्षियों के आयात पर रोक लगा दी गई है. गाजीपुर कुक्कुट बाजार अगले 10 दिन तक बंद रहेगा. हालांकि दिल्ली में अभी तक एवियन इन्फ्लुएंजा या बर्ड फ्लू का कोई पुष्ट मामला नहीं है.

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में बर्ड फ्लू के प्रसार को रोकने के लिए एहतियात के तौर पर कई कदम उठाए जा रहे हैं. दिल्ली में जीवित पक्षियों का आयात आज से पूरी तरह प्रतिबंधित किया जा रहा है. गाजीपुर कुक्कुट बाजार अगले 10 दिन तक बंद रहेगा. हर जिले में उचित निगरानी और प्रसार को रोकने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया टीमों का गठन किया गया है जो जिलाधिकारियों के तहत काम करेंगी.

महाराष्ट्र में 900 मुर्गियों की मौत महाराष्ट्र के परभणी जिले के मुरुम्बा गांव स्थित मुर्गी पालन केंद्र में 900 मुर्गियों की मौत हो गई है. परभणी के जिलाधिकारी दीपक मुलगीकर ने बताया कि मौत की वास्तविक वजह जानने के लिए नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है और जांच रिपोर्ट की प्रतीक्षा है. वहीं, राजस्थान में शनिवार को 350 से अधिक पक्षियों के मरने की खबर मिली जिससे राज्य में मृत पक्षियों की संख्या 2,512 हो गई है.

गुजरात में बर्ड फ्लू के पहले मामले की पुष्टि के बाद राज्य के जूनागढ़ जिले की मंग्रोल तालुका स्थित एक गांव में चार कौओं के मृत मिलने से इस बीमारी को लेकर दहशत और बढ़ गई है. राज्य में शुक्रवार को बर्ड फ्लू के पहले मामले की तब पुष्ट हुई जब दो मृत टिटहरियों में से एक के नमूने में संबंधित विषाणु का संक्रमण पाया गया.

उत्तराखंड में पौड़ी गढ़वाल जिले के सिताबपुर इलाके में एक नाले में पांच कौए मृत मिले. पशु चिकित्सा अधिकारी बीएम गुप्ता ने बताया कि मृत पक्षियों के नमूने जांच के लिए भोपाल स्थित प्रयोगशाला भेजे गए हैं. पांच कौओं की मौत के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है और उसने लोगों से कहा है कि वे किसी पक्षी की मौत होने पर प्राधिकारियों को तत्काल सूचित करें.

बर्ड फ्लू की दहशत के चलते हरियाणा के पंचकूला जिले में पांच कुक्कुट पालन केंद्रों में शनिवार को 1.60 लाख से अधिक कुक्कुट पक्षियों को मारने का काम शुरू कर दिया गया. यह कदम इसलिए उठाया गया है क्योंकि पंचकूला के खेड़ी और गनौली गांवों में दो कुक्कुट पालन केंद्रों में शुक्रवार को कुछ पक्षियों के नमूनों में एवियन फ्लू का एच5एन8 विषाणु पाया गया. हरियाणा के पशुपलान मंत्री जे पी दलाल ने शुक्रवार को कहा था कि पांच कुक्कुट पालन केंद्रों में 1,66,128 पक्षियों को मारा जाएगा. न्हें केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार दफनाया जाएगा. कुक्कुट पालन केंद्रों के मालिकों को 90 रुपये प्रति पक्षी के हिसाब से मुआवजा दिया जाएगा. पिछले महीने पंचकूला में कुक्कुट पालन केंद्रों में लगभग चार लाख पक्षियों की मौत हो चुकी है.

ये भी पढ़ें- देश में बढ़ रहा है बर्ड फ्लू का खतरा, जानें क्या कहते हैं डॉक्टर, कैसे करें बचाव

बर्ड फ्लू के डर से चिकन और एग कंपनियों को झटका, चिकन के दाम में 20 फीसदी की गिरावट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget