एक्सप्लोरर

एक से अधिक वीजा एप्लीकेशन रद्द करेगा अमेरिका, भारतीयों पर पड़ेगा इसका असर

एच-1 बी वीजा भारतीय पेशेवरों के बीच काफी लोकप्रिय है. इस तरह के वीजा के प्रावधानों को कड़ा किए जाने से भारतीय पेशेवरों के सबसे ज्यादा प्रभावित होने की आशंका है.

वाशिंगटन: अमेरिका में काम करने का सपना देखने वालों के लिए बड़ा झटका है. दरअसल अमेरिका ने विदेशी कामगारों को चेतावनी देते हुए कहा है कि एक से अधिक वीजा एप्लीकेशन को अस्वीकार कर दिया जाएगा. बता दें कि एच-1 बी वीजा भारतीय पेशेवरों के बीच काफी लोकप्रिय है. इस तरह के वीजा के प्रावधानों को कड़ा किए जाने से भारतीय पेशेवरों के सबसे ज्यादा प्रभावित होने की आशंका है.

शरणार्थियों और नागरिकता से जुड़े मामलों को देखने वाली अमेरिकी एजेंसी यूएस सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज ने वीजा एप्लीकेशन की प्रक्रिया शुरू होने से चंद दिनों पहले यह चेतावनी जारी की है. एक अक्टूबर से शुरू हो रहे नए वित्त वर्ष (2019) के लिए गैर शरणार्थी कामकाजी वीजा एच-1 बी की आवेदन प्रक्रिया दो अप्रैल से शुरू होने वाली है.

एजेंसी ने इस बारे में कहा कि ऐसे आवेदक जो एक ही व्यक्ति के लिए कई एप्लीकेशन दायर करते हैं वह लॉटरी प्रक्रिया को खराब कर देते हैं. इस बीच अमेरिकन इमिग्रेशन कौंसिल ने एक रिपोर्ट में कहा कि एच-1 बी वीजा धारकों के जीवनसाथी को कामकाजी वीजा देने का प्रावधान खत्म करने से अमेरिका विदेशी प्रतिभाओं के लिए कम आकर्षक हो जाएगा.

दरअसल पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल के दौरान 2015 में एच-1 बी वीजा धारकों के जीवनसाथी को भी कामकाजी वीजा दिए जाने का प्रावधान शुरू किया गया था. मौजूदा ट्रंप प्रशासन ने इसे खत्म करने का प्रस्ताव दिया है.

एक अन्य रिपोर्ट में प्यू रिसर्च सेंटर ने कहा है कि 2010 से 2016 के बीच एच-1 बी वीजा धारकों को टेक्सास और पूर्वी तट के शहरों में रोजगार के सर्वाधिक अवसर मिले हैं. यह रिपोर्ट उस प्रचलित धारणा के विपरीत है जिसके अनुसार यह माना जाता है कि एच-1 बी वीजा धारकों को रोजगार के सर्वाधिक अवसर सिलिकॉन वैली में मिलते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
कांग्रेस शासित मुख्यमंत्रियों की बैठक खत्म, एजुकेशन पॉलिसी पर हुई चर्चा
कांग्रेस शासित मुख्यमंत्रियों की बैठक खत्म, एजुकेशन पॉलिसी पर हुई चर्चा
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
किस मजहब के लोगों ने खरीदी कितनी गाड़ियां? ओवैसी बोले- 'डेमोग्राफी कमीशन' से मुसलमानों को निशाना
किस मजहब के लोगों ने खरीदी कितनी गाड़ियां? ओवैसी बोले- 'डेमोग्राफी कमीशन' से मुसलमानों को निशाना

वीडियोज

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ Congress ने बनाया बड़ा प्लान!
ज्ञानेश कुमार को लेकर बीजेपी की क्या रणनीति
AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी बोले- खुद पीएम मोदी दिलाएंगे CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
राहुल गांधी बोले- खुद पीएम मोदी दिलाएंगे CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
रूस का सैन्य विमान टेकऑफ के बाद हुआ क्रैश, 6 लोगों की मौत
रूस का सैन्य विमान टेकऑफ के बाद हुआ क्रैश, 6 लोगों की मौत
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
Embed widget