एक्सप्लोरर

अमेरिका की नजर में भारत नहीं 'सुरक्षित'! नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना

US Travel Advisory: अमेरिका ने भारत के लिए लेवल-2 ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है, जिसमें अपने नागरिकों को भारत में बढ़ते बलात्कार, हिंसा और आतंकवाद के मामलों को लेकर "अधिक सतर्कता" बरतने की सलाह दी गई है.

US travel advisory India: अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने भारत में रह रहे अपने नागरिकों और कामकाजी लोगों के लिए लेवल-2 ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है. यह एडवाइजरी 16 जून 2025 को अपडेट की गई, जिसमें कहा गया कि भारत में अपराध, आतंकवाद और विशेषकर महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को देखते हुए "अधिक सतर्कता" की जरूरत है. इसमें खासतौर पर महिलाओं को अकेले यात्रा न करने की सलाह दी गई है, खासकर पर्यटन स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में.

बलात्कार और हिंसा के बढ़ते मामलों पर चिंता
अमेरिकी एडवाइजरी में कहा गया है कि बलात्कार भारत में सबसे तेजी से बढ़ते अपराधों में से एक बन चुका है. साथ ही पर्यटक स्थलों पर भी यौन हिंसा और अन्य गंभीर अपराध हो रहे हैं. एडवाइजरी में यह भी चेताया गया है कि अमेरिकी सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में अपने नागरिकों को आपात सेवाएं देने में सक्षम नहीं है. इससे वहां की स्थिति को लेकर और भी चिंता जताई गई है.

आतंकी हमले, नक्सली खतरा और सीमा विवाद को लेकर सतर्कता
अमेरिका ने अपने नागरिकों से कहा है कि वे पर्यटन स्थलों, मॉल्स, सरकारी इमारतों और ट्रांसपोर्ट हब्स से दूर रहें क्योंकि वहां आतंकवादी हमलों का खतरा बना रहता है. एडवाइजरी में भारत-पाकिस्तान LoC (नियंत्रण रेखा) के पास और कश्मीर के श्रीनगर, गुलमर्ग, पहलगाम जैसे इलाकों को भी हिंसा के लिहाज से संवेदनशील बताया गया है. इसके अलावा अमेरिका ने नक्सली खतरे की ओर भी इशारा किया और बताया कि बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मेघालय, पूर्वी महाराष्ट्र और उत्तरी तेलंगाना में माओवादी गतिविधियां सक्रिय हैं.

कांग्रेस ने मोदी सरकार पर उठाए सवाल
इस अमेरिकी ट्रैवल एडवाइजरी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है. कर्नाटक कांग्रेस ने इसे भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि को धक्का पहुंचाने वाला करार दिया. उन्होंने एक्स पर लिखा, "अमेरिकी ट्रैवल एडवाइजरी ने भारत को चौंका दिया! जून 2025 की चेतावनी में कहा गया है कि महिलाएं अकेले भारत में यात्रा न करें क्योंकि बलात्कार, हिंसा और आतंकवाद के खतरे बढ़ रहे हैं. क्या यह पीएम के 'सुरक्षित भारत' के दावे का अंत है? @narendramodi और @BJP4India के लिए एक वैश्विक शर्मिंदगी है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
लाल किला ब्लास्ट: UN के अल-कायदा वाले दावे को पुलिस ने किया खारिज, जानें क्या कहा?
लाल किला ब्लास्ट: UN के अल-कायदा वाले दावे को पुलिस ने किया खारिज, जानें क्या कहा?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
Embed widget