एक्सप्लोरर

ट्रंप के टैरिफ पर नहीं लगेगी 90 दिन की रोक! व्हाइट हाउस बोला- 'फेक न्यूज है'

US Reciprocal Tariff: व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से टैरिफ में 90 दिनों की रोक लगाने पर विचार करने की कोई भी बात फर्जी खबर है.

US Reciprocal Tariff: अमेरिका की टैरिफ पॉलिसी के बाद पिछले कुछ दिनों में ग्लोबल मार्केट में हाहाकार मचा हुआ है. इस बीच स्काई न्यूज समेत कई विदेशी मीडिया संस्थानों ने व्हाइट हाउस के हवाले से अमेरिकी टैरिफ पर 90 दिनों की संभावित रोक लगने की बात कही. इस खबर के सामने आते ही व्हाइट हाउस की ओर से इस तरह की रोक को नकार दिया गया. व्हाइट हाउस की ओर से इसे फेक न्यूज करार दिया गया.

व्हाइट हाउस ने बताया फेक न्यूज

विदेशी मीडिया की तरफ से ये कहा गया था कि अमेरिका के राष्ट्रपति चीन को छोड़कर बाकी देशों पर लगाने वाले टैरिफ पर 90 दिनों के लिए रोक लगाने पर विचार कर रहे हैं. इस पर व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने अमेरिकी न्यूज चैनल सीएनबीसी से कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से टैरिफ में 90 दिनों की रोक लगाने पर विचार करने की कोई भी बात फर्जी खबर है.

'चीन ने अमेरिका के साथ सबसे ज्यादा बुरा किया'

अमेरिकी निवेश बैंक Goldman Sachs के रिसर्च हेड ने दावा किया था कि भले ही ट्रंप अपने टैरिफ से पीछे हट जाएं, लेकिन अब मंदी की संभावना अधिक हो गई है. ट्रंप ने जोर देकर कहा कि वैश्विक व्यापार को फिर से संतुलित करने और घेरलू सामानों को फिर से बनाने के लिए टैरिफ जरूरी है. उन्होंने चीन को सबसे बड़ा दोषी बताया, जिसने अमेरिका के साथ सबसे ज्यादा दुर्व्यवहार किया.

दुनिया भर का शेयर बाजार गिरा

अमेरिकी की ओर से लगाए गए टैरिफ के जवाब में चीन ने भी यूएस उत्पादों पर 34 फीसदी टैक्स लगाया है. ये शुल्क 10 अप्रैल से अमेरिकी सामानों पर लगाए जाएंगे. ट्रंप ने चीन की इस कार्रवाई को हास्यास्पद बताया है. ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी के बाद पिछले कुछ दिनों में दुनिया भर के शेयर बाजारों से करीब 6 ट्रिलियन डॉलर की वैल्यू साफ हो गई है.

ये भी पढ़ें: ट्रंप के खिलाफ हजारों की संख्या में सड़कों पर क्यों उतरी अमेरिकी जनता, ब्लैक लाइव्स मैटर आंदोलन के बाद सबसे बड़ा विद्रोह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session Day 9 Live: राज्यसभा से विपक्ष का वॉकआउट, जेपी नड्डा बोले- ये गैर-जिम्मेदाराना रवैया
Live: राज्यसभा से विपक्ष का वॉकआउट, जेपी नड्डा बोले- ये गैर-जिम्मेदाराना रवैया
'पेलेट गन के इस्तेमाल पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
'पेलेट गन के इस्तेमाल पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
Xप्लेन: पहले CJP और अब किसान! आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?
पहले CJP, अब किसान! आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेलेट गन के इस्तेमाल पर लोकसभा में बवाल, कपिल सिब्बल ने पूछा- 'गृहमंत्री अमित शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर लोकसभा में बवाल, कपिल सिब्बल ने पूछा- 'गृहमंत्री अमित शाह ने...'
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
Embed widget