एक्सप्लोरर

भारत बना रहा 6th जेनरेशन एयरक्राफ्ट? US-चीन के फाइटर जेट पर बोले ADA अधिकारी- 2028 तक इंडिया का भी...

अधिकारी ने कहा कि वैरिएबल साइकिल इंजन (VCE) 6th जेनरेशन एयरक्राफ्ट का अहम हिस्सा है, लेकिन अमेरिका और चीन में से कोई भी अब तक फंक्शनल VCE का प्रदर्शन नहीं कर सका है. ये पुराने इंजन पर काम कर रहे हैं.

छठी पीढ़ी के फाइटर जेट को लेकर दुनियाभर में जो होड़ मची है, उस पर एक भारतीय अधिकारी ने बड़ी बात कही है. भारत के एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (ADA) के अधिकारी का कहना है कि 6th जेनरेशन फाइटर जेट को ओवर हाइप किया जा रहा है. उसका इतना ज्यादा प्रचार हो रहा है, जिसने इंडियन 5.5 जेनरेशन एडवांस्ट मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) को ओवरशैडो कर दिया है. उन्होंने कहा कि अमेरिका और चीन अपने 6th जेनरेशन लड़ाकू विमानों का जितना प्रचार कर रहे हैं. असलियत उससे काफी अलग है. अधिकारी का यह भी कहना है कि जो फीचर्स 6th जेनरेशन एयरक्राफ्ट को एडवांस बनाते हैं, वो AMCA में भी होने वाले हैं.

AMCA भारत का 5.5 जनरेशन फाइटर जेट है, जो साल 2028 तक अपनी पहली उड़ान भरेगा. रक्षा मामलों से जुड़ी वेबसाइट idrw.org से एडीए के अधिकारी ने कहा कि AMCA में भी वो फीचर्स मिलेंगे, जो 6th जेनरेशन फाइटर जेट में बताए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि 6th जेनरेशन फाइटर जेट के सेलेक्टिव फीचर्स इसमें होंगे. उनका यह भी कहना है कि दूसरे देशों के फाइटर जेट AMCA जितने सक्षम और एडवांस नहीं होंगे. उन्होंने कहा कि AMCA भारत की महत्वकांक्षाओं की क्लियर पिक्चर को दिखाता है, जबकि अमेरिका, चीन और यूरोपीय देश अपने 6th जेनरेशन एयरक्राफ्ट को लेकर जो बातें कर रहे हैं, वो जमीनी स्तर पर नजर नहीं आती हैं, इससे पता चलता है कि उनकी महत्वकांक्षाओं और रिएयलिटी के बीच कितना फर्क है.

अधिकारी ने कहा कि 6th जेनरेशन हथियार विकसित करने के लिए अमेरिका और चीन की चर्चा सबसे ज्यादा है, जो लंबी दूरी की क्षमताओं का वादा करते हैं, लेकिन वे उस बेंचमार्क पर लड़खड़ाते हुए नजर आ रहे हैं. वह अभी तक फंक्शनल वैरिएबल साइकिल इंजन (VCE) का प्रदर्शन नहीं बना सके हैं, जो 6th जेनरेशन लड़ाकू विमानों के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है.

VCE को 6th जेनरेशन प्रोपल्शन का अहम हिस्सा माना जाता है, जो हमला करने के लिए हवा के प्रवाह को गतिशीलता के साथ समायोजित करता है. इससे उसकी अटैक रेंज 30 पर्सेंट तक बढ़ जाती और सुपीरियर थर्मल मैनेजेंट भी कर सकता है. उन्होंने कहा कि अमेरिका और चीन में से कोई भी एक फंक्शनल वीसीई का प्रदर्शन नहीं कर सका है.

उन्होंने कहा कि अमेरिका अब तक XA 100 की टेस्टिंग कर रहा है, जबकि चीन तो अपने पांचवी पीढ़ी के J-20 के WS-15 इंजन में ही उलझा हुआ है तो सिक्स्थ जेनरेशन की बात ही छोड़िए. उन्होंने कहा कि ये देश पुराने इंजनों के साथ उड़ान भर रहे हैं. अधिकारी ने कहा कि भारत का 5.5 जेनरेश AMCA 2028 तक अपनी पहली फ्लाइट भर लेगा. उनका कहना है कि छठी पीढ़ी के फाइटर जेट के अतिप्रचार ने AMCA को ओवरशैडो किया है, जबकि भारत AMCA में वो सब फीचर्स होने वाले हैं, जो छठी पीढ़ी के फाइटर जेट में होते हैं. 

अमेरिका ने साल 2020 में नेक्स्ट जेनरेशन एयर डोमिनेंस (NGAD) प्रोग्राम के तहत एक प्रोटोटाइप की उड़ान भरी थी, जिसे नेक्स्ट जेनरेशन एयरक्राफ्ट का बताया गया था. हालांकि, उसके इंजन की डिटेल्स अभी तक सामने नहीं आई हैं. उधर, चीन के 6th जेनरेशन एयरक्राफ्ट की चर्चा पिछले साल तब शुरू हुई थीं, जब उलने एक उड़ान भरते हुए लड़ाकू विमान का वीडियो जारी किया था, जिसमें टेल नहीं थी. इसके बाद चर्चा शुरू हो गई कि वह नेकेस्ट जेनरेशन एयरक्राफ्ट तैयार कर रहा है.

यूरोपीये देशों में भी 6th जेनरेशन एयरक्राफ्ट की होड लगी है. ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी और स्पेन मिलकर इस काम में जुटे हुए हैं. ब्रिटेन के ग्लोबल कॉम्बैट एयर प्रोग्राम (GCAP) और फ्रैंको-जर्मन-स्पेनिश फ्यूचर कॉम्बैट एयर सिस्टम (FCAS) 6th जेनरेशन के VCE को मिलकर डेवलप कर रहे हैं. अधिकारी का कहना है कि इन देशों के 6th जेनरेशन एयरक्राफ्ट AMCA जितने कैपेबल नहीं होंगे. ये न तो 27 टन के साथ उड़ान भरने में सक्षम होंगे और न ये डेटा फ्जून और AI जैसी क्षमताओं से लैस होंगे, जो पहले से ही हमारे रोडमैप का हिस्सा हैं.

 

यह भी पढ़ें:-
सुखोई-30 से लेकर T-90 भीष्म तक, इन रूसी हथियारों की ताकत बढ़ा रहा भारत; खौफ में चीन-पाकिस्तान!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Parliament Monsoon Session LIVE: 'युवाओं पर AK-47 चलाने की क्या जरूरत थी', प्रियंका गांधी ने पूछा सवाल
LIVE: 'युवाओं पर AK-47 चलाने की क्या जरूरत थी', प्रियंका गांधी ने पूछा सवाल
अहमदाबाद प्लेन क्रैश जांच की कब आएगी फाइनल रिपोर्ट? आया बड़ा अपडेट
अहमदाबाद प्लेन क्रैश जांच की कब आएगी फाइनल रिपोर्ट? आया बड़ा अपडेट
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget