एक्सप्लोरर

India Russia Relation: अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने भारत-रूस के संबंधों पर दिया ऐसा बयान, छिड़ गया बवाल

India Russia Relation: दिल्ली में आयोजित यूएस-इंडिया डिफेंस न्यूज कॉन्क्लेव में एरिक गार्सेटी ने युद्ध के खिलाफ खड़ रहने की बात कही. इस दौरान उन्होंने यूएस-इंडिया के संबंध का भी जिक्र किया.

Eric Garcetti On India Russia Relation: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 जुलाई 2024 को दो दिवसीय दौरे पर रूस गए थे. इसे पीएम का सफल दौरा बताया गया था. इस बीच भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने भारत-रूस संबंध को लेकर एक ऐसा बयान दिया है जो चर्चा का विषय बना हुआ है. दिल्ली में 11 जुलाई 2024 को हुई यूएस-इंडिया डिफेंस न्यूज कॉन्क्लेव में एरिक गार्सेटी ने भारत को रूस से सावधान रहने की सलाह दी.

पीएम मोदी के रूस दौर पर एरिक गार्सेटी का बयान

पीएम मोदी के रूस दौरे को लेकर अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने कहा, "मैं इस बात का सम्मान करता हूं कि भारत अपनी रणनीतिक स्वायत्तता (अपने राष्ट्रीय हितों को आगे बढ़ाने की नीति) पसंद करता है. युद्ध के समय रणनीतिक स्वायत्तता जैसी कोई चीज लागू नहीं होती है. हालांकि इस दौरान उन्होंने भारत और अमेरिका के बीच मजबूत संबंध बहाल करने की भी बात की. उन्होंने कहा, "भारत-अमेरिका को जरूरत के समय मिलकर रहना चाहिए. इस रिश्ते को हल्के में न लिया जाए."

'हमें शांति के लिए खड़ा रहना चाहिए'

एरिक गार्सेटी ने कहा कि आपस में जुड़ी इस दुनिया में अब कोई भी युद्ध दूर नहीं है. उन्होंने यह भी कहा, "हमें न केवल शांति के लिए खड़ा रहना चाहिए, बल्कि यह सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए कि जो शांतिपूर्ण नियमों का पालन नहीं करते हैं उनके खिलाफ जरूरी कार्रवाई की जाए." जिस समय पीएम मोदी 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए दो दिनों के लिए रूस में थे, उसी समय अमेरिका में नाटो समिट में शामिल होने के पश्चिमी देशों के नेता वॉशिंगटन में जुटे हुए थे.

एरिक गार्सेटी ने कहा कि हम भारत और अमेरिका सिर्फ एक दूसरे में अपना भविष्य नहीं देखते बल्कि हमारा रिश्ता दुनिया भर के देशों के लिए एक मिशाल है. इस दौरान उन्होंने दोनों देशों के संयुक्त मैलेट्री ट्रेनिंग का भी जिक्र किया. रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर पीएम मोदी ने कहा था कि किसी भी मसले को युद्ध के बजाय बातचीत से हल किया जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें :  शहीद कैप्टन अंशुमान की पत्नी समझ, जिसे लोगों ने कर दिया ट्रोल; जानें कौन है केरल की वो इनफ्लुएंसर

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget