एक्सप्लोरर

प्रद्युम्न केस: बयान से पलटा आरोपी कंडक्टर, वकील ने कहा- ‘जबर्दस्ती बयान दर्ज कराया’

आरोपी कंडक्टर अशोक ने वकील को बताया कि मैंने टीचर के कहने पर प्रदुम्न को उठाया था. अशोक ने वकील को कहा कि हत्या से उसका कोई लेना देना नहीं है.

गुरुग्राम:  हरियाणा के गुरुग्राम में सात साल के बच्चे प्रद्युम्न की हत्या का आरोपी कंडक्टर अपने बयान से पलट गया है. आरोपी कंडक्टर अशोक के वकील ने कहा है कि पुलिस ने अशोक को मारपीट और करंट के झटके देकर जबर्दस्ती बयान दर्ज करवाया था. आठ सितंबर को रायन इंटरनेशनल स्कूल में सात साल के प्रद्युम्न की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी गई थी. इस घिनौनी वारदात ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था. हत्या से कंडक्टर का कोई लेना देना नहीं अशोक ने वकील को बताया कि मैंने टीचर के कहने पर प्रदुम्न को उठाया था. अशोक ने वकील को कहा कि हत्या से उसका कोई लेना देना नहीं है.  एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में अशोल के वकील मोहित ने बताया, ‘’मैं कल जब अशोक से मिला था तो वह जोर-जोर से रोने लगा था. उसने बताया कि मेरे ऊपर ये थोपा गया है.’’ एबीपी न्यूज़ पर अशोक ने कबूला था गुनाह घटना के बाद एबीपी न्यूज़ से अशोक ने कहा था, ”मेरी बुद्धी भ्रष्ट हो गई थी. मैं अपनी हर सज़ा भुगतने के लिए तैयार हूं. उसने कहा कि मैं बाथरुम में था और फिर वहां बच्चा आ गया.” उसने बताया कि चाकू बस में ही पड़ा था.” कंडक्टर से जब एबीपी न्यूज़ ने सवाल किया कि आपके पास चाकू कहां से आया? क्या आप अपने साथ चाकू लेकर चलते हैं. उसने कहा, ”नहीं जी बस में बहुत दिनों से बहुत पुराना चाकू पड़ा था. चाकू को धोने के लिए मैं बाथरुम में आया था. सोचा था चाकू को लेकर घर चला जाउंगा. वहां काम आ जाएगा.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
INDIA Bloc March Live: हजारों के साथ राहुल गांधी का SC तक मार्च, CEC के खिलाफ दाखिल हुई अर्जी
LIVE: हजारों के साथ राहुल गांधी का SC तक मार्च, CEC के खिलाफ दाखिल हुई अर्जी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती,SC की सख्ती के बाद सरकार ने लिया फैसला
कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती,SC की सख्ती के बाद सरकार ने लिया फैसला

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget