एक्सप्लोरर

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2018: नतीजे घोषित, 10वीं में 75% और 12वीं में 72% विद्यार्थी पास

10वीं और 12वीं यूपी बोर्ड के नतीजे:

इलाहबाद: यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं के नतीजे एक साथ घोषित कर दिए गए हैं. 10वीं में जहां 75 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए हैं वहीं 12वीं में 72 फीसदी स्टूडेंट्स उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं. नतीजे बोर्ड के हेडक्वार्टर इलाहाबाद से जारी किए गए. आपको बता दें कि इस साल 60 लाख से ज़्यादा छात्र 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे. 10वीं क्लास के तकरीबन 37 लाख और 12वीं क्लास के 29 लाख से ज़्यादा छात्रों ने एग्जाम दिया था.  सरकइस साल नकल पर सख्ती के चलते 11 लाख 32 हजार छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी थी.

UP Board Result (यूपी बोर्ड रिजल्ट) कैसे देखें UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट www.upmsp.edu.in खोलें. उसके बाद आपको बोर्ड के होम पेज पर आपको दो लिंक दिखेंगे. एक 10 वीं परीक्षा का जबकि दूसरा 12 वीं परीक्षा का. जब आप इसमें से एक पर क्लिक करेंगे कुछ जानकारी मांगी जाएगी. फिर उसे भरें.

ये हैं 10वीं और 12वीं के टॉपर्स दसवीं के टॉपर्स की बात करें तो इलाहाबाद की अंजलि वर्मा ने टॉप किया है। फतेहपुर की यशस्वी दूसरे और सीतापुर का विनय कुमार तीसरे नम्बर पर रहे. 12वीं में फतेहपुर के रजनीश शुक्ल और बाराबंकी के आकाश मौर्य साझा तौर पर टॉप पर रहे. गाजीपुर की अनन्या राय दूसरे और मुरादाबाद के अभिषेक व बाराबंकी के अजीत पटेल तीसरे स्थान पर रहे.

मुख्यमंत्री ने दी बधाई, TOP 10 को करेंगे सम्मानित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नक़ल विहीन परीक्षा के बावजूद बेहतर परिणाम देने वाले सभी प्रतिभाशाली छात्रों को बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. उन्होंने मेरिट में आने वाले टॉप 10 छात्रों को सम्मानित करने की घोषणा भी की है. मुख्यमंत्री ने रिकॉर्ड समय एक महीने में ही हाई स्कूल और इंटर की नक़ल विहीन परीक्षाएं कराने के साथ सबसे कम समय में परिणाम जारी कराने के लिए परीक्षा आयोजन से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी.

सभी सेंटर्स पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे बोर्ड के इम्तहान इस बार छह फरवरी से शुरू होकर बारह मार्च तक चले थे. पहली बार इम्तहान और कापियां जांचने का काम सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में किया गया था.  इम्तहान के दौरान इस बार डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने खुद कई सेंटर्स पर छापेमारी की थी. इस बार सभी सेंटर्स पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे. इम्तहान उन्ही कमरों में कराए गए, जिनमे सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे.

टॉपर्स की कॉपियां सार्वजनिक होंगी इसी तरह कापियां जांचने का काम भी सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुआ था. यह पहला मौका है जब यूपी बोर्ड के नतीजे अप्रैल महीने में ही घोषित हो रहे हैं. इस बार दसवीं और बारहवीं क्लास की मेरिट में टॉप टेन स्थान पर रहने वाले स्टूडेंट्स की कापियां सार्वजनिक करने का फैसला लिया गया है. मेरिट में आने वाले स्टूडेंट्स की कापियां इंटरनेट के जरिये ऑनलाइन कर सार्वजनिक की जाएंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगा हुआ चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगा हुआ चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
अमित शाह के सुझाव पर साउथ के सभी CM ने कहा- समर्थन है, परिसीमन पर क्या हुआ?
अमित शाह के सुझाव पर साउथ के सभी CM ने कहा- समर्थन है, परिसीमन पर क्या हुआ?
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget