एक्सप्लोरर

प्रिलिम्स परीक्षा टालने को तैयार नहीं यूपीएससी, SC ने वजह बताते हुए लिखित हलफनामा देने को कहा

4 अक्टूबर को होने जा रही प्रिलिम्स परीक्षा को टालने की मांग पर यूपीएससी ने असमर्थता जताई है. वहीं सुप्रीम कोर्ट मे कारण बातते हुए हलफनामा दाखिल करने को कहा है.

दिल्ली: 4 अक्टूबर को होने जा रही प्रिलिम्स परीक्षा को टालने में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने असमर्थता जताई है. IAS और IPS जैसी महत्वपूर्ण सरकारी सेवाओं के लिए होने वाले इस परीक्षा को कोरोना के मद्देनजर 2-3 महीना टालने की मांग की गई है. सुप्रीम कोर्ट ने UPSC को परीक्षा न टालने की वजह बताते हुए हलफनामा दाखिल करने को कहा है. मामला बुधवार, 30 सितंबर को सुना जाएगा.

UPSC परीक्षा का फॉर्म भर चुके 20 प्रतिभागियों ने वकील अलख आलोक श्रीवास्तव के जरिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की है. याचिका में यह कहा गया है कि देश में कोरोना के हालात अभी गंभीर हैं. कई इलाकों में बारिश और बाढ़ की वजह से भी दिक्कतें हैं. ऐसे में परीक्षा कुछ महीनों के लिए टाल दी जानी चाहिए.

याचिकाकर्ताओं का यह कहना है कि देश भर के 72 परीक्षा केंद्रों में करीब 6 लाख प्रतिभागी इस परीक्षा में शामिल होंगे. ऐसे में उनके स्वास्थ्य को कोरोना से गंभीर खतरा हो सकता है. इन याचिकाओं में यह भी कहा गया है कि यह परीक्षा नौकरी में भर्ती के लिए ली जा रही है. यह कॉलेज में दाखिले के लिए होने वाली परीक्षा नहीं है. इसमें यह कहा जा सकता कि इसे टालने से छात्रों का 1 साल बर्बाद हो जाएगा.

आज संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से पेश वकील नरेश कौशिक ने परीक्षा टालने में असमर्थता जताई. जस्टिस ए एम खानविलकर की अध्यक्षता वाली बेंच से उन्होंने कहा, “यह बेहद महत्वपूर्ण सरकारी सेवाओं के लिए होने वाली परीक्षा है. परीक्षा मई में होनी थी. लेकिन उसे टाला गया. 30 सितंबर की तारीख तय की गई. उसे और आगे सरका कर 4 अक्टूबर किया गया है. अब अगर परीक्षा को टाला गया, तो इसके आयोजन का उद्देश्य हो खत्म हो जाएगा.“

इस पर जजों ने पूछा कि क्या आयोग ने इस मसले पर हलफनामा दाखिल किया है. वकील ने बताया कि उन्हें अभी-अभी याचिका की कॉपी मिली है. इस वजह से लिखित हलफनामा दाखिल नहीं किया गया है. कोर्ट उन्हें इसके लिए कल तक का समय दे. बेंच ने इसकी इजाजत देते हुए सुनवाई बुधवार के लिए टाल दी.

यह भी पढ़ें.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- कोरोना वायरस कब जाएगा, वैक्सीन कब आएगी, कुछ पक्का नहीं

 

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
Rahul Gandhi Dharna Live: राहुल गांधी के धरने के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पैलेट गन मामले में FIR दर्ज को तैयार
Live: राहुल गांधी के धरने के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पैलेट गन मामले में FIR दर्ज को तैयार
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
Xप्लेन: मुफ्त कोचिंग स्कीम क्यों हो जाएगी फेल? जानें 5 बड़ी वजहें
मुफ्त कोचिंग स्कीम क्यों हो जाएगी फेल? जानें 5 बड़ी वजहें

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget