एक्सप्लोरर

PAC Order: PAC के जवान...अधिकारियों को रुक कर ठोंके सलाम, फरमान का लेटर कैसे वायरल हुआ होगी जांच

PAC Employee Order: नोटिस में लिखा है कि, कहीं भी कोई अधिकारी दिखे तो गाड़ी रोककर अभिवादन करें, क्योंकि बाइक, साइकिल से निकल जाते हैं कर्मचारी. अगर ऐसा नहीं किया गया तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

PAC Employee Order: सीतापुर में पीएसी कर्मचारियों को प्रशासनिक भवनों और रिहायशी व गैर रिहायशी इलाकों में रुक कर वरिष्ठ अधिकारियों को सलामी देने की हिदायत दी गयी है. इस संबंध में जारी पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इसके बाद प्रादेशिक आर्म्ड कांस्टेबुलरी (PAC) के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस बात की जांच के आदेश दिए हैं कि यह आंतरिक आदेश सोशल मीडिया पर कैसे वायरल हुआ. 

सीतापुर स्थित 27 वीं वाहिनी PAC के सहायक कमांडेंट के हस्ताक्षर से जारी हुए इस पत्र में मातहत कर्मचारियों से कहा गया है कि वे साइकिल और मोटरसाइकिल से जाते समय PAC परिसर में स्थित प्रशासनिक भवनों और रिहायशी तथा गैर रिहायशी इमारतों के सामने रुक कर अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सलामी दें.

पालन न करने पर कार्रवाई 

इस आदेश पर सोमवार 19 दिसंबर की तारीख में लिखी गई है और कहा गया है कि इसका तत्काल पालन शुरू किया जाए. अगर ऐसा नहीं किया गया तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. इस बारे में पूछे जाने पर 27वीं वाहिनी पीएसी के कमांडेंट मणिराम सिंह ने मंगलवार को कहा कि उन्हें इस पत्र में कुछ भी गलत नहीं नजर आता. यह आदेश अनुशासनहीनता को रोकने के लिए दिया गया है और आदेश देने वाले अधिकारी की इसमें कोई गलत मंशा नजर नहीं आती. नोटिस में लिखा है कि, कहीं भी कोई अधिकारी दिखे तो गाड़ी रोककर अभिवादन करें, क्योंकि बाइक, साइकिल से निकल जाते हैं कर्मचारी.

आदेश समय-समय पर जारी किए जाते हैं 

PAC के कमांडेंट मणिराम सिंह ने कहा कि ऐसे आदेश समय-समय पर जारी किए जाते हैं ताकि अनुशासन बना रहे, लेकिन यह पत्र सोशल मीडिया पर कैसे वायरल हो गया, इसकी जांच कराई जाएगी. गौरतलब है कि द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 1940 में आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने के लिए यूपी मिलिट्री पुलिस की 13 कंपनियां बनाई गई थी. उसके बाद सितंबर 1947 में 86 और कंपनियां बनाई गई थी.

ये भी पढ़ें: खरगे के 'कुत्ते' वाले बयान पर BJP का संसद में हंगामा! कांग्रेस अध्यक्ष बोले- शब्दों पर कायम, आजादी में इनका क्या योगदान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
'विपक्षी नहीं...', कौन है दिमागी नक्सल? किरेन रिजिजू ने बताया
'विपक्षी नहीं...', कौन है दिमागी नक्सल? किरेन रिजिजू ने बताया
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget