एक्सप्लोरर

खरगे के 'कुत्ते' वाले बयान पर BJP का संसद में हंगामा! कांग्रेस अध्यक्ष बोले- शब्दों पर कायम, आजादी में इनका क्या योगदान?

Rajya Sabha: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है. बीजेपी सांसदों ने खरगे से माफी की मांग की.

BJP Attack on Mallikarjun Kharge: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर संसद में जोरदार हंगामा हुआ. राज्यसभा में बीजेपी ने खरगे से मांफी की मांग की है. केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने कहा कि खरगे ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है. उनके अभद्र भाषण की घोर निंदा करता हूं. वहीं, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि ये डुप्लीकेट कांग्रेस है. नकली कांग्रेस है. ये सरदार वल्लभ भाई पटेल महात्मा गांधी जी का कांग्रेस नहीं है. वहीं कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि वो अपने शब्दों पर कायम हैं.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी को लेकर एक विवादित बयान दिया है. उनकी तरफ से जोर देकर कहा गया कि आजादी की लड़ाई में कांग्रेस के कई नेताओं ने अपनी जान दी, लेकिन बीजेपी वालों के घर से आजादी की लड़ाई में एक 'कुत्ता' भी नहीं मरा. खरगे ने कहा कि हमने देश को आज़ादी दिलाई और देश की एकता के लिए इंदिरा और राजीव गांधी ने अपनी जान की क़ुर्बानी दी, लेकिन आपने क्या किया? 

बीजेपी का खरगे पर हमला

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने कहा, 'मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इतना नीचे गिर सकते हैं और इस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी कर सकते हैं. उन्हें एक राजनीतिक दल के नेता के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को समझना चाहिए. हम दुश्मन नहीं, प्रतिद्वंदी हैं. यह अरुचिकर, दुर्भाग्यपूर्ण और अनावश्यक है.'

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान के बाद बीजेपी हमलावर हो गई है. बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि खरगे साहब की पार्टी सबको कुत्ता ही समझती है. मेरे नाना करीब 5 साल तक जेल में रहे और कांग्रेस में थे. कांग्रेस ने आज तक सबको कुत्ता ही समझा है.

ये भी पढ़ें:

BJP Party Meet: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ाने पर अगले महीने लगेगी मुहर! दिल्ली में होगी संगठन की बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Protest LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
'इंटरनेशनल डंका...', ध्रुव राठी का लंदन पहुंचते ही बड़ा ऐलान, बताया क्या है प्लान
'इंटरनेशनल डंका...', ध्रुव राठी का लंदन पहुंचते ही बड़ा ऐलान, बताया क्या है प्लान
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget