एक्सप्लोरर

राज्यसभा चुनाव: गुजरात से सबक लेकर योगी ने यूपी में लगाई फील्डिंग

बीजेपी ने अपने विधायकों को योगी के निवास पर दो दिन तक वोट देने की ट्रेविंग भी दिलवाई. बीजेपी और योगी गुजरात में हुई गलती को दोहराना नहीं चाहते थे.

नई दिल्ली: यूपी के राज्यसभा चुनाव में बीजेपी ने शानदार जीत हासिल की है. राज्य में जिन 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव हुए उनमें से 8 में तो बीजेपी की जीत पहले से ही तय थी लेकिन बीजेपी ने 9वीं सीट भी अपने नाम कर ली.

बीजेपी के जीतने वाले उम्मीदवारों में वित्त मंत्री अरुण जेटली और पार्टी प्रवक्ता जीवीएल नरसिंहा राव के अलावा अनिल जैन प्रमुख हैं. 9वीं सीट के लिए हुई टक्कर में बीजेपी के अनिल अग्रवाल ने बीएसपी के भीमराव आंबेडकर को दूसरी वरीयता के वोटों के बल पर हराया.

यूपी राज्यसभा चुनाव: BJP ने नौ सीटों पर जमाया कब्जा, एक सीट एसपी के नाम, BSP ने लगाया धनबल के प्रयोग का आरोप

योगी ने गुजरात से लिया सबक, नहीं लेना चाहते थे कोई रिस्क मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीत के बाद अखिलेश यादव और मायावती गठबंधन पर तंज किया. उन्होंने कहा कि खाई में गिरने से पहले ठोकर से सबक लेना चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने एसपी को अवसरवादी पार्टी करार दिया.

राज्यसभा चुनाव: 'बुआ' से किया वादा नहीं निभा पाए अखिलेश, यहां जानें यूपी में किसे मिले कितने वोट?

योगी के इस बयान से पहले यूपी में राज्यसभा चुनाव का रोमांचक मुकाबला चला. बीजेपी ने आठ सीट पर तो प्रत्याशित जीत दर्ज की लेकिन नौवें उम्मीदवार के नतीजों ने आखिऱी वक्त लोगों को सांसें थामने पर मजबूर कर दिया.

योगी आदित्यनाथ ने यूपी में गुजरात राज्यसभा चुनाव से सबक लिया. पार्टी ने भी इस चुनाव फूलपुर और गोरखपुर की हार के बाद प्रतिष्ठा की लड़ाई माना. चुनावों में बीजेपी की जीत की सुनिश्चित करने के लिए रेलमंत्री पीयूष गोयल को पर्यवेक्षक बना कर भेजा गया.

बीजेपी ने अपने विधायकों को योगी के निवास पर दो दिन तक वोट देने की ट्रेनिंग भी दिलवाई. बीजेपी और योगी गुजरात में हुई गलती को दोहराना नहीं चाहते थे. इसके अलावा बीजेपी ने अपने वोटों का बंटवारा पहले ही ऐसे किया था कि अगर दूसरी वरीयता के वोटों की गिनती हो तब भी फायदा बीजेपी को ही हो.

क्या है गुजरात की कहानी? दरसअल गुजरात में कांग्रेस के दो विधायकों ने अपना वोट अमित शाह को दिखा दिया था. इसके बाद बीजेपी और कांग्रेस में दिल्ली में कई बार चुनाव आयोग के दफ्तर गए. रात भर चले हाईबोल्टेज ड्रामे में कांग्रेस के दिग्गज नेता अहमद पटेल ने बीजेपी के पूरे जोड़तोड़ के बावजूद जीत दर्ज की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, जज ने कहा- UPSC से सीखिए
NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, जज ने कहा- UPSC से सीखिए
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
सोनिया गांधी की किताब में कई राज! शादी से लेकर भारत आने तक की कहानी
सोनिया गांधी की किताब में कई राज! शादी से लेकर भारत आने तक की कहानी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget