एक्सप्लोरर

यूपी: कड़ी सुरक्षा के बीच लोगों ने कार्तिक पूर्णिमा पर लगाई गंगा, गोमती और सरयू में डुबकी

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा, गोमती और सरयू नदियों में डुबकी लगाई.

अयोध्या: अयोध्या में रामजन्म भूमि-बाबरी मस्जिद विवाद पर सु्प्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने स्थानीय सरयू नदी में डुबकी लगायी. फैसले के बाद यह पहला मौका है जब मंदिरों के शहर में धार्मिक समागम हो रहा है. लोग सुबह से ही घाटों पर एकत्र होने लगे और सड़कों पर लाउडस्पीकरों पर भजन बज रहे थे. पड़ोसी जिलों से आए श्रद्धालु कल रात से ही नदी के पास जमे हुए थे.

गोरखपुर जिले से आये एक किसान कोल्हाई ने बताया,"मैने तड़के दो बजे सरयू नदी में डुबकी लगायी और स्नान किया. मैं पिछले 20 साल से प्रत्येक कार्तिक पूर्णिमा पर यहां आ रहा हूं."

कोल्हाई 62 साल के हैं और कहते हैं, "यहां डुबकी लगाना पूरी तरह से आनंददायक है. और यही कारण है कि हम यहां आते हैं. इस बार का स्नान बहुत खास है क्योंकि सु्प्रीम कोर्ट के फैसले ने यहां हमारे राम लला का मंदिर बनाने का मार्ग प्रशस्त किया है."

मंडप में नागिन डांस पर थिरका दूल्हा, दुल्हन ऐसी नाराज़ हुई कि बैरंग लौटी बारात

गोंडा जिले के रहने वाले सतीश पांडे (55) सरयू नदी में डुबकी लगाने के लिए साइकिल चला कर अयोध्या पहुंचे हैं. हालांकि कई लोगों ने उन्हें यहां आने से मना किया था.

किसान ने कहा, "मेरे गांव में कई लोगों ने कहा कि अयोध्या में बहुत अधिक सुरक्षा व्यवस्था है और कई इलाकों में आने जाने पर प्रतिबंध है. लेकिन मुझे इस शुभ अवसर पर प्रभु श्री राम का आशीर्वाद लेने यहां आना था. और वह मेरे सबकुछ हैं इसलिए मुझे डर नहीं लगा."

सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया था फैसला

गौरतलब है कि सु्प्रीम कोर्ट ने लंबे समय से चले आ रहे इस विवाद पर शनिवार को अपने फैसले में एक न्यास के माध्यम से राम मंदिर बनाने का मार्ग प्रशस्त किया और मस्जिद निर्माण के लिए शहर के प्रमुख स्थान पर पांच एकड़ आवंटित करने के लिए कहा था.

अयोध्या फैसला: यूपी पुलिस अभी भी अलर्ट पर, 70 लोग गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर निगाह

न्यायालय के इस ऐतिहासिक फैसले के बाद यह पहली कार्तिक पूर्णिमा है और स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं. प्रदेश के अलग अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में लोग कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर यहां आये हैं.

यूपी भर में रही कार्तिक पूर्णिमा की धूम

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा, गोमती और सरयू नदियों में डुबकी लगाई. लखनऊ में गोमती नदी के मनकामेश्वर घाट पर भी श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई. प्रयागराज में संगम के तट पर भी भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई. प्रयागराज स्थित ‘रामनाम बैंक’ और राम सेवा न्यास के संयोजक आशुतोष वार्ष्णेय ने कहा, “यह कार्तिक मास की पूर्णिमा है. इसे देव दीपावली के नाम से भी जाना जाता है. यानि ऐसी दीपावली जिसे देवता मनाते हैं. यह पर्व दिवाली के पंद्रह दिन बाद मनाया जाता है.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget