एक्सप्लोरर

मंडप में नागिन डांस पर थिरका दूल्हा, दुल्हन ऐसी नाराज़ हुई कि बैरंग लौटी बारात

शादी में बैंड बाजा बारात के क्या कहने, शादी की महफिल इसी से सजती है, यहीं से खूशियों के रंग फूटते हैं. बहार के लम्हे आते हैं, लेकिन कभी-कभी ये रस्म, ये जुनून भारी पड़ जाता है और ऐसा ही कुछ लखीमपुर खीरी में शादी के मंडप पर नागिन डांस के बाद हुआ.

लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में दूल्हे को ‘नागिन डांस’ महंगा पड़ गया. दूल्हे पर शराब की ऐसी खुमारी छाई कि लगा फ्लोर पर डांस करने. यहां तक कि अपनी होनेवाली पत्नी की भावनाओं का ना ख्याल रखा और ना ही लोक लाज का लिहाज किया. दूल्हे की ये हरकत दुल्हन को इस कदर नागवार गुजरी कि दरवाजे पर आई हुई बारात को उसने बैरंग लौटा दिया.

जब नागिन डांस पर थिरका दूल्हा

बताया जाता है कि दूल्हा शराब पीकर शादी समारोह में पहुंचा था. शादी के मंडप में डीजे की धुन पर उसके दोस्त डांस कर रहे थे. दूल्हा जैसे ही वहां से गुजरा डांस फ्लोर पर उसके दोस्तों ने उसे अपने साथ शामिल कर लिया. शराब के नशे में धुत दूल्हा भी 'नागिन डांस' पर थिरकने लगा. जब दुल्हन के परिजनों ने उसे डांस फ्लोर से हटाने की कोशिश की तो दूल्हा उनसे दुर्व्यवहार करने लगा. लेकिन किसी तरह वधु पक्ष ने मामले को संभाला.

हद तो तब हो गई जब दूल्हा-दुल्हन को माला पहनाने की रस्म शुरू हुई. इसी बीच दूल्हा फिर डांस फ्लोर पर आ कर ‘नागिन डांस’ करने लगा. होनेवाले पति का ऐसा रवैया देखकर दुल्र्हन अपमानित महसूस करने लगी. आखिरकार दूल्हे के रवैये से आहत दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया. जिसके बाद बारातियों के बीच हड़कंप मच गया. दूल्हा के परिजनों ने दुल्हन को मनाने की कोशिश की. समाज में अपनी बेइज्जती का हवाला दिया. लेकिन दुल्हन अपने फैसले पर टस से मस नहीं हुई.

दुल्हन के अड़ियल रवैये पर दूल्हे ने दुल्हन को थप्पड़ रसीद कर पुलिस को बुला लिया. जिसके बाद दोनों पक्षों ने पुलिस से सुलह के जरिए मामले को सुलझाने की गुहार लगाई. फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है. हालांकि दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है. दूुल्हा पक्ष शादी में होनेवाले खर्च को देने को तैयार है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget