एक्सप्लोरर

एग्जिट पोल: यूपी निकाय चुनाव में खिलेगा कमल, 16 में से 15 शहरों पर बीजेपी की जीत

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ अपनी पहली परीक्षा में पास होते दिख रहे हैं. नोटबंदी और जीएसटी जैसे मुद्दों पर बीजेपी को घेरने वाली कोई भी पार्टी यूपी निकाय चुनाव में बीजेपी के सामने कोई भी पार्टी टिक नहीं पाई है.

यूपी में योगी की पहली परीक्षा के नतीजे शुक्रवार को आएंगे लेकिन उससे पहले एबीपी न्यूज और सी वोटर के सर्वे के आंकड़े बताते हैं कि यूपी में बीजेपी की लहर बरकरार है. एग्जिट पोल में बीजेपी ने वाराणसी, अयोध्या, मेरठ, मुरादाबाद और गोरखपुर सहित 16 में से 15 शहरों में मेयर पद पर कब्जा जमा लिया है.

                                                                                            एग्जिट पोल की मुख्य बातें

  • मेरठ नगर निगम में कुल 90 वार्ड हैं. इस सीट पर भी बीजेपी कब्जा करती नज़र आ रही है.  मेरठ में बीजेपी-47 %, सपा को 16%, BS को 24%, कांग्रेस को 9% और अन्य को 4% वोट मिलने का अनुमान है. ये शहर क्रिकेट का बल्ला बनाने के लिए जाना जाता है. यहां विधानसभा की 3 सीटें हैं. दो पर बीजेपी और एक सीट पर एसपी का कब्जा है.
  • सहारनपुर नगर निगम: इस सीट  पर भी बीजेपी का ही मेयर कब्जा जमाता दिख रहा है. सहारनपुर में बीजेपी को 37 %, सपा को 21%, BSP को 27%, कांग्रेस को 13 % और अन्य को 30% वोट मिलने का अनुमान है. एग्जिट पोल: यूपी निकाय चुनाव में खिलेगा कमल, 16 में से 15 शहरों पर बीजेपी की जीत
  • मुरादाबाद नगर निगम में कुल 70 वार्ड है. सर्वे के मुताबिक यहां भी बीजेपी जीत का परचम लहराती नज़र आ रही है.  यहां पर  बीजेपी को 34%, BSP को 3% और कांग्रेस को 11% वोट मिल सकता है. मुरादाबाद को पीतल बर्तन के कारोबार के लिए जाना जाता है. 2007 में एसपी, पिछली बार बीजेपी जीती थी. यहां विधानसभा की दो सीटें हैं. एक सीट पर बीजेपी, एक पर एसपी का कब्जा है.
  • फिरोजाबाद नगर निगम: फिरोजबाद में मेयर सीट पर बीजेपी को समाजवादी पार्टी से कड़ा झटका मिला है. इस सीट पर 30 फीसदी वोटों के साथ सपा को जीत मिल रही है. इस सीट पर बीजेपी को 25%, बीएसपी को 7%, कांग्रेस को 7% और अन्य को 30% वोट मिल सकता है. फिरोजाबाद नगर निगम (पिछड़ा वर्ग महिला) कुल में 70 वार्ड हैं. चूड़ी कारोबार के लिए ये शहर मशहूर है. समाजवादी पार्टी के अक्षय यादव यहां से सांसद हैं. फिरोजाबाद में विधानसभा की 2 सीटें हैं. दोनों पर बीजेपी का कब्जा है.
  • गाजियाबाद नगर निगम: सर्वे के मुताबिक यहां भी बीजेपी की उम्मीदवार आशा शर्मा चुनाव जीतती नज़र आ रही हैं.
  • बरेली नगर निगम: बरेली में भी बीजेपी का ही मेयर होगा. यहां बीजेपी को 49%, एसपी को 20%, बीएसपी को 9%, कांग्रेस को 18% और अन्य को 4% वोट मिल सकता हैं. बरेली नगर निगम में कुल 80 वार्ड हैं. यह शहर सूरमा और झुमका के लिए मशहूर है. यहां विधानसभा की दो सीटें हैं. दोनों विधानसभा सीटों पर बीजेपी का कब्जा है. एग्जिट पोल: यूपी निकाय चुनाव में खिलेगा कमल, 16 में से 15 शहरों पर बीजेपी की जीत
  • अलीगढ़ नगर निगम: सर्वे के मुताबिक अलीगढ़ में भी बीजेपी का ही मेयर होगा. बीजेपी को यहां 46% वोट मिले हैं. सपा का वोट प्रतिशत 24%, BSP का वोट प्रतिशत भी 24% है, वहीं कांग्रेस को महज 3% वोट मिला हैं. अलीगढ़ नगर निगम में कुल 70 वार्ड हैं. अलीगढ़ तालों के लिए मशहूर हैं. यहां विधानसभा की 2 सीटें हैं. दोनों विधानसभा सीट पर बीजेपी का कब्जा है.
  • मथुरा नगर निगम: मेयर पद पर मथुरा में भी बीजेपी 50 फीसदी वोटों के साथ जीत रही है. एबीपी न्यूज़-सी वोटर सर्वे के मुताबिक इस सीट पर कांग्रेस को 21%, बीएसपी को 9%, सपा को 7% और अन्य को 13% वोट मिल रहा है. मथुरा नगर निगम में कुल 70 वार्ड हैं. मथुरा की धार्मिक नगरी के तौर पर पहचान है. पहली बार यहां मेयर के लिए चुनाव हो रहा है. यहां विधानसभा की 2 सीटें हैं. दोनों विधानसभा सीटों पर बीजेपी का कब्जा है.
  • आगरा नगर निगम: यहां मेयर पद पर 52% वोट के साथ बाजी मार रही है. इस सीट पर  सपा का वोट प्रतिशत गिरकर 12% हो गया है, BSP का वोट प्रतिशत उछाल मारकर 27% पर पहुंच गया है, वहीं कांग्रेस को महज 4% वोट मिले है.
  • झांसी नगर निगम: झांसी में भी मेयर सीट पर बीजेपी जीत रही है. इस सीट पर बीजेपी को 46%, सपा को 9%, BSP को 23% वोट मिले हैं. यहां कुल 60 वार्ड हैं. झांसी की देश के ऐतिहासिक शहर के रूप में पहचान है. पेयजल मंत्री उमा भारती यहां से सांसद हैं. झांसी विधानसभा सीट पर बीजेपी का कब्जा है.
  • इलाहाबाद नगर निगम: इस सीट के मेयर पद पर भी बीजेपी कब्जा जमा रही है. इस बार अभिलाषा गुप्ता बीजेपी की उम्मीदवार हैं. अभिलाषा गुप्ता 2012 में बीएसपी समर्थित अभिलाषा गुप्ता मेयर बनीं.  इलाहाबाद में विधानसभा की 3 सीटें नगर निगम क्षेत्र में आती हैं. तीनों विधानसभा सीट पर बीजेपी का कब्जा है.
  • अयोध्या नगर निगम: मेयर सीट पर बीजेपी की जीत होने जा रही है. यहां बीजेपी को 48%, सपा को 32%, बीएसपी को 17%, कांग्रेस को 2% और अन्य एक फीसदी वोट मिलता दिख रहा है. बता दें कि अयोध्या में नगर निगम में कुल 60 वार्ड हैं. अयोध्या की देश की धार्मिक नगरी के तौर पर पहचान है. अयोध्या विधानसभा सीट पर बीजेपी का कब्जा है.
  • कानपुर नगर निगम: मेयर पद पर भी बीजेपी 34% वोट के साथ सबसे आगे है.बता दें कि कानपुर में विधानसभा की 7 सीटें हैं जिसमें 4 सीट पर बीजेपी, 2 पर एसपी, 1 पर कांग्रेस का कब्जा है.
  • यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर नगर निगम चुनाव में मेयर के पद पर भी बीजेपी जीत रही है. यहां पर बीजेपी को 45%, बीएसपी 11%, एसपी को 22%, कांग्रेस को 10% और अन्य को 11% वोट मिल रहे हैं. बता दें कि गोरखपुर नगर निगम (पिछड़ा वर्ग) में कुल कुल- 70 वार्ड हैं. यहां विधानसभा की 2 सीटें हैं और दोनों सीटों पर बीजेपी का कब्जा है.
  • पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी मेयर पद पर बीजेपी बाजी मार रही है. यहां पर 45% वोट के साथ बीजेपी सबसे आगे है. यहां पर बीजेपी से मृदुला जायसवाल उम्मीदवार हैं. सर्वे के मुताबिक इस सीट पर 21% एसपी को, बीएसपी को 14%, कांग्रेस को 16% और अन्य को 3% वोट मिल सकते हैं.
  • एबीपी न्यूज़-सी वोटर सर्वे के मुताबिक लखनऊ में बीजेपी के मेयर ने बाजी मारती दिख रही है. एक्जिट पोल में साफ है कि लखनऊ में बीजेपी को 40%, एसपी को 27%, बीएसपी को 13%, कांग्रेस को 18% और अन्य को 1% वोट मिलेगा. लखनऊ से बीजेपी की उम्मीदवार संयुक्ता भाटिया हैं.

यह भी पढ़ें- यूपी निकाय चुनाव 2017 आखिर क्यों है इतने खास?

यूपी निकाय चुनाव एक्जिट पोल- पूर्वांचल में बड़ी जीत दर्ज कर सकती है बीजेपी

यूपी निकाय चुनाव एक्जिट पोल- मध्य यूपी में क्लीन स्वीप कर सकती है बीजेपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करूर भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को CM विजय ने सौंपे एप्वाइंटमेंट लेटर, भावुक हुए लोग
करूर भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को CM विजय ने सौंपे एप्वाइंटमेंट लेटर, भावुक हुए लोग
‘केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ले फैसला’, IPS उर्वशी सेंगर की याचिका पर सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने दिया निर्देश
‘केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ले फैसला’, IPS उर्वशी सेंगर की याचिका पर सुनवाई में SC ने दिया निर्देश
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट INS महेंद्रगिरि, भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में शामिल होने के लिए तैयार
स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट INS महेंद्रगिरि, भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में शामिल होने के लिए तैयार

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget