एक्सप्लोरर

यूपी: गोंडा में बेरोजगार असली अनामिका शुक्ला को मिला नौकरी का ऑफर, जानिए- कहां और किसने दिया

गोंडा की रहने वाली असली अनामिका शुक्ला को नौकरी का ऑफर मिला है. उन्हें गोंडा के एक स्कूल में नौकरी का नियुक्ति पत्र मिला है. जिसपर उन्होंने खुशी जाहिर की है.

गोंडा: उत्तर प्रदेश में जिस अनामिका शुक्ला के नाम पर कई लोगों ने फर्जी तरीके से टीचर की नौकरी हासिल कर ली, वहीं अब असली अनामिका शुक्ला को गोंडा में नौकरी का ऑफर दिया गया है. जिले के एक स्कूल के प्रबंधक ने अनामिका शुक्ला को नौकरी का नियुक्ति पत्र दिया है और कहा कि उनके साथ नाइंसाफी हुई है और इसलिए उन्हें नौकरी दी जा रही है. दरअसल, बेरोजगार अनामिका शुक्ला को भैया चंद्रभान दत्त स्मारक विद्यालय रामपुर टेंगरहा के प्रबंधक दिग्विजय पांडे ने अपने स्कूल में पढ़ाने के लिए नियुक्ति पत्र दिया है. इस नियुक्ति पत्र व रोजगार मिलने पर असली अनामिका शुक्ला ने खुशी जाहिर की है.

ये गोंडा की वहीं अनामिका शुक्ला हैं, जिन्होंने बीते दिनों बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिलकर अपने मूल दस्तावेज दिखाकर असली अनामिका शुक्ला होने का दावा किया था. जिनके नाम पर कई जनपदों में दस्तावेज का दुरुपयोग कर अन्य लोग नौकरी कर रहे थे और कई जिलों में अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई भी की जा रही है. गोंडा में भी शुक्रवार को असली अनामिका शुक्ला की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस जांच में जुट गई है, तो वहीं असली अनामिका शुक्ला की शैक्षिक योग्यता के आधार पर रोजगार देने का दावा किया जा रहा है.

हालांकि, एक बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि इस समय कोरोना के खतरे के चलते न कोई शिक्षा सत्र चल रहा है, अगर इनको रोजगार देना हीं था, तो अनामिका को रोजगार इस मामले के खुलने से पहले भी दिया जा सकता था. अभी ये बात खुलकर सामने नहीं आ रही है कि जिस स्कूल में इन को नियुक्ति पत्र दिया गया है, वो सरकारी स्कूल है या प्राइवेट है या एडेड है.

नियुक्ति पत्र मिलन पर जताई खुशी

नियुक्ति पत्र को अगर देखा जाए, तो उसमें लिखा है कि कि आप की नियुक्ति प्राइमरी अनुभाग में पूर्व की भात कर ली जाए. इस पर भी कई बड़े सवाल खड़े होते हैं. फिलहाल नियुक्ति पत्र पाकर अनामिका शुक्ला खुश हैं और स्कूल के प्रबंधक का कहना है कि मैंने उनको शिक्षा योग्यता के आधार पर नियुक्ति पत्र दिया है और उनको रोजगार देकर सरकार की भी मदद की है. अनामिका को लेकर जो खबरें चल रही थीं, तो हमारी समिति के लोगों ने ये कहा गया कि हम लोग अनामिका शुक्ला को रोजगार देंगे जो कि रामपुर टेंगरहा में बनाए भैया चंद्रभान दत्त स्मारक विद्यालय ग्रामीण क्षेत्र में हैं. वहां पर अधिक बच्चों की संख्या होने के चलते प्रबंधक दिग्विजय सिंह ने बेरोजगार अनामिका शुक्ला को रोजगार दिया है.

असली अनामिका शुक्ला ने कहा- दोषियों पर होगी कार्रवाई

अनामिका शुक्ला ने हाल में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिलकर अपने मूल दस्तावेज दिखाते हुए बताया था कि काउंसलिंग के दौरान वो नहीं जा पाई थीं, जिस कारण उनको नौकरी नहीं मिली और जालसाजों ने उनके दस्तावेजों का दुरुपयोग किया, लेकिन बीएसए कार्यालय में आने के बाद उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखीं. वहीं, नियुक्ति पत्र पाने के बाद मीडिया से दूरी बनाने के सवाल के बारे में जब उनसे पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि मैं एक ग्रामीण क्षेत्र से आती है और मीडिया को फेस करने में असहज महसूस करती हूं. उनका यह भी कहना है कि अभियोग पंजीकृत हुआ है, दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी.

यह भी पढ़ें:

अनामिका शुक्ला मामले में केस दर्ज। पूरब-पश्चिम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bank Account: क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें
क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget