एक्सप्लोरर

UP Election 2022: चुनाव में मुकाबला योगी से है या मोदी से? abp के 'घोषणापत्र' कार्यक्रम में अखिलेश यादव से पूछे गए तीखे सवाल

Uttar Pradesh Election News: एबीपी न्यूज के कार्यक्रम 'घोषणापत्र' में उत्तर प्रदेश के पूर्व CM अखिलेश यादव ने कई सवालों के जवाब दिए. उन्होंने इस दौरान ये भी बताया कि वो 2017 चुनाव में क्यों हारे?

Uttar Pradesh Assembly Elections 2022: उत्तर प्रदेश में चुनावी बिगुल बज चुका है. यूपी विधानसभा चुनावों के लिए तारीखों के एलान के तुरंत बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने abp न्यूज के कार्यक्रमघोषणापत्र’ में कई तीखे सवालों के जवाब दिए. चुनाव में अखिलेश यादव का मुकाबला सीएम योगी से है या पीएम मोदी से? इस सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि ये चुनाव प्रदेश की सरकार का है, केंद्र का नहीं. यूपी की जनता को बाबा मुख्यमंत्री को हराना है.

अखिलेश यादव ने कहा किबीजेपी के बड़े नेता हार के डर के चलते यूपी आ रहे हैं. इनका दूल्हा कहां है. साजवादी पार्टी का एक-एक रथ छह रथों पर भारी है.’ बीजेपी की रथयात्रा को अखिलेश यादव ने चाउमीन रथ बताया. ममता बनर्जी को बुलाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वो राजनीतिक नेता है, चुनाव के बाद जरूरत होगी तो बुलाएंगे.

2017 चुनाव में अखिलेश यादव क्यों हारे?

2017 विधानसभा चुनाव में काम बोलता है के नारे के बावजूद अखिलेश यादव क्यों हारे? इस सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि हमने जो काम किया था वो हम लोगों को नहीं बता पाए. बीजेपी धर्म के नाम पर लोगों को धोखा देती है, इस बार हम बीजेपी वालों को धोखा दे रहे हैं. हम यूपी में सरकार आने पर 300 यूनिट फ्री बिजली देंगे. ये चुनाव हम विकास की बात पर लड़ रहे हैं.

अखिलेश यादव क्या आप अयोध्या जाकर दर्शन और दान-पुण्य करेंगे? इस सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि हम दिखावे के लिए पूजा-पाठ नहीं करते. हम घर में किसको पूज रहे इसका दिखावा नहीं करते. हमारे धर्म में दक्षिणा देने की बात है. जब राम मंदिर बन जाएगा तो मंदिर भी जाएंगे. भगवान राम के दर्शन भी करेंगे और दक्षिणा भी देंगे. मैं कहीं भी जाता हूं किसी भी जगह सिर झुकाता हूं तो इससे बीजेपी वालों को क्या परेशानी है.

अखलेश यादव ने दावा किया कि उनकी सरकार के दौरान बिजली प्रोडक्शन बढ़ाने का काम हुआ. इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया गया. अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बनाने का काम हुआ. बलिया के ब्रिज से लेकर वरुणा नदी पर रिवर फ्रंट को लेकर भी काम किया. इसके साथ ही टूरिज्म को बढ़ाने का काम भी समाजवादी पार्टी की सरकार ने किया.

ये भी पढ़ें-

5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान, जानें कब-कहां और कितने चरणों में डाले जाएंगे वोट

Assembly Elections: कितने अहम हैं यूपी, पंजाब और उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव, किस नेता का क्या दांव पर लगा है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget