एक्सप्लोरर

Assembly Elections: कितने अहम हैं यूपी, पंजाब और उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव, किस नेता का क्या दांव पर लगा है?

Assembly Elections 2022: कोरोना काल में फिलहाल रैलियों, सभाओं पर रोक है तो ये चुनावी जंग अब डिजिटल मैदान पर लड़ी जाने लगी है, जहां सबके अपने-अपने दावों वाले पोस्टर घूमने लगे हैं.

Assembly Elections 2022: केंद्रीय चुनाव आयोग ने कल उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान कर दिया. उत्तर प्रदेश में सात चरणों में चुनाव होने हैं. शुरुआत 10 फरवरी से हो रही है, जबकि 10 मार्च को चुनावों के नतीजे आ जाएंगे. ये चुनाव कितने अहम हैं और इन चुनावों में क्या-क्या दांव पर लगा है. जानिए.

सभी पार्टियों ने किए जीत के दावे

कोरोना काल में फिलहाल रैलियों, सभाओं पर रोक है तो ये चुनावी जंग अब डिजिटल मैदान पर लड़ी जाने लगी है, जहां सबके अपने-अपने दावों वाले पोस्टर घूमने लगे हैं. पोस्टरों की इबारत देखकर तो ऐसा लग रहा है मानो 10 मार्च को हर पार्टी और हर नेता का विजय दिवस होने वाला है.

10 मार्च के लिए ये दावे इसलिए भी बड़े-बड़े हैं, क्योंकि यूपी का चुनाव किसी महासमर से कम नहीं है. इस चुनाव पर सबकी नजरें हैं. 2024 के देश के आम चुनाव का एक सिरा यूपी से ही जुड़ता है. इसलिए सबसे बड़ी चुनौती सत्ताधारी बीजेपी के लिए है कि क्या वो सत्ता में वापसी कर पाएगी? क्या योगी लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बन पाएंगे?

बीजेपी से अखिलेश की सीधी टक्कर

चुनौती तो समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष औऱ यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के सामने भी कम नहीं है. 5 साल पहले की करारी हार का मलाल उन्हें अब तक है, इसीलिए उन्होंने इस बार अपनी रथयात्रा के जरिये शक्ति प्रदर्शन करने का कोई मौका नहीं चूका. इस महाप्रचार के दम पर वो समाजवादी पार्टी को बीजेपी की सीधी टक्कर में ले आए.

यूपी में प्रियंका-मायावती

यूपी में दांव तो कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी का भी है. प्रियंका गांधी रैलियों और सभाओं के जरिये वोटरो तक पहुंच चुकी हैं. अब कोरोनाकाल में वो वर्चुअल संवादों की तरफ मुड़ गई हैं. लेकिन बीएसपी सुप्रीमो मायावती तो चुनाव की घोषणा से पहले ये भी नहीं कर पाईं.

पंजाब में कांग्रेस-आप

वैसे दांव सिर्फ यूपी में ही नहीं हैं. पंजाब की सियासी लड़ाई में भी कई मोर्चे खुले हुए हैं. यहां चुनावों से कुछ पहले किए गए कांग्रेस के राजनीतिक प्रयोग की परीक्षा भी होनी है. इस बार का पंजाब चुनाव आम आदमी पार्टी के लिए भी अहम है. पिछली बार हवा बनाने के बावजूद वो सत्ता के लिए जरूरी अंकों के आसपास भी नहीं पहुंच पाए थे.

उत्तराखंड में बीजेपी-कांग्रेस

जहां तक उत्तराखंड की बात है तो इस छोटे राज्य में बीजेपी के राजनीतिक प्रयोग की परीक्षा होनी है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य की जनता बीजेपी को दंड देगी और उनकी पार्टी को फिर सत्ता में आने का मौका मिलेगा.

बहरहाल अब तो चुनावी बिगुल बज ही चुका है. राजनीतिक पलटनें एक बड़ी जंग के लिए कमर कसे हुए हैं. ये दो महीने देश की राजनीति के लिए बहुत अहम होने जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें-

Elections Schedule: 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान, जानें कब-कहां और कितने चरणों में डाले जाएंगे वोट

Weather Updates: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी से लोग परेशान, दिल्ली समेत उत्तर भारत में बारिश जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर की एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर की एक और रील
अभिजीत दीपके ने PM मोदी के सामने रखी बड़ी डिमांड, बोले- 'Gen Z के लिए आप...'
अभिजीत दीपके ने PM मोदी के सामने रखी बड़ी डिमांड, बोले- 'डर हो गया है खत्म'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
Embed widget