एक्सप्लोरर

योगी आदित्यनाथ सरकार के शपथ ग्रहण की तारीख तय, 25 मार्च को शाम चार बजे होगा समारोह

पिछली सरकार में योगी आदित्यनाथ के साथ दो डिप्टी सीएम लगाए गए थे. केशव प्रसाद मौर्य के साथ ब्राह्मण कोटे से दिनेश शर्मा को दूसरा डिप्टी सीएम बनाया गया था.

यूपी में योगी आदित्यनाथ सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 25 मार्च को शाम चार बजे होगा. इससे पहले 24 मार्च की तारीख सामने आई थी, लेकिन अब गृह विभाग के सूत्रों ने कहा है कि कार्यक्रम 25 मार्च को होगा. इसके लिए इकाना स्टेडियम में तैयारियां की जा रही हैं. हालांकि अभी तक योगी मंत्रिमंडल की रूप रेखा तय नहीं हुई है. समारोह की तारीख बढ़ने की वजह इसी को माना जा रहा है.

अब तक तय नहीं हुई योगी मंत्रिमंडल की रूप रेखा

दिल्ली में कई राउंड की बैठक हो चुकी है, लेकिन योगी मंत्रिमंडल की रूप रेखा तय नहीं हो पाई है. सबसे अधिक सस्पेंस तो डिप्टी सीएम को लेकर है. क्या चुनाव हार चुके केशव प्रसाद मौर्य को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा. ऐसे हालात में और कितने लोगों को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा. चर्चा किसी दलित और एक ब्राह्मण नेता को भी डिप्टी सीएम बनाने की है. ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि केशव प्रसाद मौर्य को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है. वे पिछड़ों के बड़े नेता माने जाते हैं. बीजेपी की चिंता 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर है. 

होली के मौके पर केशव ने लखनऊ में लोगों के संग होली मनाई. अगर केशव को डिप्टी सीएम बनाया जाता है तो फिर ये पार्टी का एक बड़ा फैसला होगा. चुनाव हारने के बाद भी इतनी बड़ी ज़िम्मेदारी के कई मायने निकाले जायेंगे. शायद बीजेपी यही मैसेज देना चाहती है कि पिछड़ों को सत्ता में हिस्सेदारी देने के लिए वो कुछ भी करने को तैयार है. ये बात अलग है कि अब किसी ने भी आधिकारिक रूप से केशव को डिप्टी सीएम बनाए जाने की बात नहीं कही है. 

पिछली सरकार में योगी आदित्यनाथ के साथ दो डिप्टी सीएम लगाए गए थे. केशव प्रसाद मौर्य के साथ ब्राह्मण कोटे से दिनेश शर्मा को दूसरा डिप्टी सीएम बनाया गया था. क्या इस बार भी किसी ब्राह्मण नेता को ये ज़िम्मेदारी दी जा सकती है? अगर ऐसा हुआ तो फिर वे दिनेश शर्मा होंगे या फिर कोई और. कई नाम चर्चा में हैं और फ़ाइनल कुछ भी नहीं है. दिल्ली में कई दौर की बैठकें हुई. जिसमें पीएम नरेन्द्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह, धर्मेन्द्र प्रधान, बी एल संतोष शामिल हुए. यूपी की तरफ से योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा, पार्टी के यूपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और संगठन मंत्री सुनील बंसल भी मौजूद रहे. होली के बाद फिर से बैठकें होंगी. 

बीजेपी के सहयोगी दलों के साथ पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा बैठक कर चुके हैं. पहले उनकी मुलाकात अपना दल की अनुप्रिया पटेल और आशीष पटेल से हुई. इस चुनाव में 17 सीटों पर लड़ कर अपना दल के 12 विधायक चुने गए हैं. बीजेपी की पिछली सरकार में अपना दल के कोटे से एक को मंत्री बनाया गया था. इस बार पार्टी एक कैबिनेट और एक राज्य मंत्री की मांग कर रही है.

अनुप्रिया तो मोदी सरकार में मंत्री हैं. दूसरे सहयोगी दल निषाद पार्टी भी इसी मूड में है. पार्टी के कुछ लोग बीजेपी के सिंबल पर लड़े तो कुछ अपने चुनाव निशान पर. पांच विधायक बीजेपी के सिंबल पर तो छह निषाद पार्टी के सिंबल पर चुनाव जीते हैं. निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद, उनके सांसद बेटे प्रवीण निषाद और विधायक बेटे श्रवण निषाद दिल्ली में जेपी नड्डा से मुलाक़ात कर चुके हैं . संजय निषाद चाहते हैं कि उन्हें ताकतवर कैबिनेट मंत्री बनाया जाए. उन्होंने कहा कि उनके वोटरों का करीब डेढ़ सौ सीटों पर प्रभाव है. 

Punjab: शपथग्रहण समारोह में छाईं नरिंदर कौर, कैबिनेट मिनिस्टर को हरा बनीं पंजाब की सबसे कम उम्र की MLA

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से लेकर नकवी तक राजनेताओं ने कैसे मनाई होली, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'50 विधायकों ने होटल में की बैठक, चुनाव चिह्न पर चाहते हैं कब्जा', TMC में टूट पर रिजू दत्ता का बड़ा दावा
'TMC के 50 MLA ने होटल में की बैठक, चुनाव चिह्न पर चाहते हैं कब्जा', रिजू दत्ता का बड़ा दावा
'VIP गाड़ी की वजह से ट्रैफिक में फंसी गर्भवती महिला', वीडियो का दावा झूठा, पुलिस ने कहा- वायरल करने से पहले सच जान लें
'VIP गाड़ी की वजह से ट्रैफिक में फंसी गर्भवती महिला', वीडियो का दावा झूठा, पुलिस ने कहा- वायरल करने से पहले सच जान लें
'तृणमूलाइजेशन नहीं...', बंगाल BJP चीफ ने ममता के बागियों को दिखाया रेड फ्लैग, एंट्री का दरवाजा बंद!
'तृणमूलाइजेशन नहीं...', बंगाल BJP चीफ ने ममता के बागियों को दिखाया रेड फ्लैग, एंट्री का दरवाजा बंद!
550 भारतीयों को UN ने किया सम्मानित, दक्षिण सूडान में दूर किया बड़ा संकट!
550 भारतीयों को UN ने किया सम्मानित, दक्षिण सूडान में दूर किया बड़ा संकट!

वीडियोज

Breaking | Attack on Lebanon: Trump की Netanyahu से नाराजगी खुलकर आई सामने | Hormuz | Latest Update
'मां बहन' में दिखेगा Madhuri Dixit का नया अंदाज, बोलीं- किरदार देखकर हो जाएंगे हैरान
2026 Royal Enfield Guerrilla 450 Apex Review | Auto Live #royalenfield
'हस्तिनापुर के वीर' में भीष्म पितामह का नया रूप दिखाएंगे Manish Wadhwa, बोले- ऐसा किरदार ठुकराना मुश्किल था
Twisha Sharma Death Murder Case: कोर्ट में आज आमने-सामने होंगे गिरिबाला और समर्थ | CBI | Giribala Singh |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Ro Khanna: अमेरिका में हिंदुओं पर हमले, नफरत बर्दाश्त नहीं! US संसद में लाया गया प्रस्ताव, इकट्ठे हो गए 32 MP
अमेरिका में हिंदुओं पर हमले, नफरत बर्दाश्त नहीं! US संसद में लाया गया प्रस्ताव, इकट्ठे हो गए 32 MP
राबड़ी आवास क्यों खाली नहीं करना चाहता लालू परिवार? JDU का बड़ा दावा- 'परिसर में…'
राबड़ी आवास क्यों खाली नहीं करना चाहता लालू परिवार? JDU का बड़ा दावा- 'परिसर में…'
'तृणमूलाइजेशन नहीं...', बंगाल BJP चीफ ने ममता के बागियों को दिखाया रेड फ्लैग, एंट्री का दरवाजा बंद!
'तृणमूलाइजेशन नहीं...', बंगाल BJP चीफ ने ममता के बागियों को दिखाया रेड फ्लैग, एंट्री का दरवाजा बंद!
पीवी सिंधु का दावा उनकी वजह से आरसीबी टीम की हुई जीत, फैंस को कहा- जरा हिसाब लगाइए
पीवी सिंधु का दावा उनकी वजह से आरसीबी टीम की हुई जीत, फैंस को कहा- जरा हिसाब लगाइए
100 करोड़ की मालकिन हैं सुष्मिता सेन, एक्टिंग नहीं…हीरों के बिजनेस से भी करती हैं करोड़ों की कमाई
100 करोड़ की मालकिन हैं सुष्मिता, एक्टिंग नहीं…हीरों के बिजनेस से कमाती हैं करोड़ों
Explained: जून तो आ गया लेकिन मानसून क्यों नहीं? केरलम में 3 दिन में पहुंचने की उम्मीद, आपके राज्य में कब देगा दस्तक?
जून तो आ गया लेकिन मानसून क्यों नहीं? केरलम में 3 दिन में पहुंचने की उम्मीद, आपके राज्य में कब?
'...तो तुम जेल में होते', ट्रंप की फटकार के बाद नेतन्याहू ने पीछे खींचे कदम, लेबनान पर हमला नहीं करेगा इजरायल
'...तो तुम जेल में होते', ट्रंप की फटकार के बाद नेतन्याहू ने पीछे खींचे कदम, लेबनान पर रोके हमले
ChatGPT को भूल जाइए, OpenAI का नया AI महामारियों से लड़ने की करेगा तैयारी
ChatGPT को भूल जाइए, OpenAI का नया AI महामारियों से लड़ने की करेगा तैयारी
Embed widget