एक्सप्लोरर

UP News: मुलायम सिंह और यूपी बीजेपी अध्यक्ष की मुलाक़ात में क्या बात हुई? जानें

UP News: उत्तर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मुलायम सिंह यादव से मुलाकात के बाद कहा कि नेताजी से उनके आवास पर भेंट कर कुशलक्षेम जाना और आशीर्वाद प्राप्त किया.

UP News: यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आज मुलायम सिंह यादव से मुलाक़ात की. ये भेंट समाजवादी पार्टी के संरक्षक के लखनऊ वाले घर पर हुई. डेढ़ घंटे तक चली मुलाक़ात में स्वतंत्र देव ने मुलायम सिंह के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. पिछले कुछ दिनों से वे लगातार बीमार चल रहे थे. गुरूग्राम के मेदांत अस्पताल में भी उन्हें भर्ती कराया गया था. जहां उन्हें देखने उनके बेटे अखिलेश यादव भी गए थे. ठीक होने के बाद मुलायम सिंह हाल में ही ख़त्म हुए संसद के मानसून सत्र में भी शामिल हुए थे. उस मुलाक़ात के दौरान बीजेपी नेता दयाशंकर सिंह भी मौजूद रहे.

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के रक्षा मंत्री रहे मुलायम सिंह यादव इन दिनों एक्टिव पॉलिटिक्स से दूर हैं. उनकी तबियत भी ठीक नहीं रहती है. उनका हाल चाल जानने आज दोपहर स्वतंत्र देव सिंह पहुँचे. हाल में ही वे उत्तराखंड के कैंचीधाम की यात्रा कर लखनऊ लौटे थे. दोनों की मुलाक़ात लंबी चली. मुलायम सिंह को उनके समर्थक नेताजी कह कर बुलाते हैं. 

बीच में नेताजी की हालत ऐसी हो गई थी कि वे व्हीलचेयर के सहारे चलने लगे थे. पर अब उनकी हालत पहले से बहुत बेहतर है. 15 अगस्त के मौक़े पर उन्होंने अखिलेश यादव के संग समाजवादी पार्टी ऑफिस में तिरंगा भी फहराया था. स्वतंत्र देव सिंह ने मुलायम सिंह के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की. जन्माष्टमी के मौक़े पर उन्होंने भगवान कृष्ण के नाम का पटका भी उन्हें उपहार में दिया. मुलायम सिंह ने भी स्वतंत्र देव को राजनीति में और आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया. उन्होंने यूपी के बीजेपी अध्यक्ष से कहा कि आप बढ़िया तरीक़े से संगठन चला रहे हैं. योगी आदित्यनाथ भी मुलायम सिंह से मिल कर उनका हाल चाल से चुके हैं.

स्वतंत्र देव को SP में शामिल कराना चाहते थे मुलायम

मुलायम सिंह और स्वतंत्र देव सिंह की मुलाक़ात में आज एक दिलचस्प वाक़या भी हुआ. मुलायम ने यूपी बीजेपी अध्यक्ष से कहा कि वे उन्हें समाजवादी पार्टी में लाना चाहते थे. इस बात पर पार्टी के कुछ सीनियर नेताओं से चर्चा भी हुई थी. लेकिन फिर बात आगे नहीं बढ़ी

बीजेपी के दिग्गज नेता रहे और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के बाद मुलायम सिंह उन्हें श्रद्धांजलि देने नहीं गए थे. इस बात को लेकर बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं में खूब कहा सुनी हुई. एक दूसरे पर वोट बैंक की राजनीति के आरोप प्रत्यारोप लगे. इसके बाद आज अचानक स्वतंत्र देव सिंह के मुलायम सिंह से मिलने की राजनैतिक गलियारों में बड़ी चर्चा है. 

Janmashtami 2021: मथुरा में सीएम योगी बोले- पहले हिन्दुओं के त्योहारों पर बंदिशें लगाई जाती थीं लेकिन अब कोई बंदिश नहीं है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
तेलंगाना हादसा: तेज रफ्तार लॉरी-बस की भिड़ंत, 5 की हालत गंभीर
तेलंगाना हादसा: तेज रफ्तार लॉरी-बस की भिड़ंत, 5 की हालत गंभीर
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget