एक्सप्लोरर

UP Election 2022: कांग्रेस से सपा में पहुंचे इमरान मसूद को नहीं मिला टिकट, अब इस पार्टी का थाम सकते हैं दामन

Imran Masood: इमरान 2017 के चुनाव में सहारनपुर की नकुड़ विधानसभा सीट से लड़ते हुए बीजेपी के धर्म सिंह सैनी से हार गए थे. सैनी अब सपा में आ गए हैं और अखिलेश ने उन्हें टिकट देने का फैसला किया है.

UP Election: कांग्रेस के पूर्व नेता इमरान मसूद और उनके समर्थक विधायक मसूद अख्तर ने 12 जनवरी को लखनऊ में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की थी और उनकी पार्टी में शामिल होने का एलान किया था. लेकिन दोनों में से किसी को भी उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं मिला है. इमरान 2017 के चुनाव में सहारनपुर की नकुड़ विधानसभा सीट से लड़ते हुए बीजेपी के धर्म सिंह सैनी से हार गए थे. सैनी अब सपा में आ गए हैं और अखिलेश ने उन्हें टिकट देने का फैसला किया है. 

सहारनपुर देहात से समाजवादी पार्टी ने आशु मलिक को और बेहट से उमर अली को टिकट देने का मन बनाया है, जबकि इमरान इस बार खुद बेहट से चुनाव लड़ना चाहते थे. अब सपा से मिली बेरुखी से इमरान मसूद का कैंप परेशान है और बहुजन समाज पार्टी के संपर्क में है. बता दें कि इमरान मसूद को कांग्रेस का कद्दावर नेता माना जाता था, पश्चिमी यूपी में उनका काफी वर्चस्व माना जाता है.

इमरान मसूद के जाने से कांग्रेस कमजोर 

कांग्रेस नेता इमरान मसूद के सपा में जाने से सहारनपुर जिले में कांग्रेस की पकड़ कमजोर हो गई है. पश्चिम इमरान मसूद ने 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को यहां पर बेहट और देहात विधानसभा सीट पर जीत दिलाई थी. यह हाल तब था जब यूपी में कांग्रेस ने केवल 6 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी.  इनमें से दो सीटें सहारनपुर की थी. 

उधर, धर्म सिंह सैनी की बात करें तो वह नकुड़ विधानसभा सीट से चार बार विधायक रह चुके हैं. वह सूबे की योगी सरकार में आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) थे. डॉ. धर्म सिंह सैनी ने गुरुवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. धर्म सिंह सैनी ने लखनऊ में अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा ज्वाइन की. 

ये भी पढ़ें- UP Election 2022: सीएम योगी का अखिलेश यादव पर पलटवार, कहा- तुम्हारा क्या होगा 'बबुआ', ना घर के रहोगे, ना घाट के

ABP News C Voter Survey 2022: पूर्वांचल और अवध UP की जनता का ये है मूड, BJP-SP के वोट शेयर में इतना है फासला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget